यार्न बाजार में दाम बढऩे का सिलसिला बीते सप्ताह भी जारी रहा। अग्रणी यार्न उत्पादक कंपनी ने यार्न की कीमत पांच रुपए बढ़ा दी। हालांकि बाजार में खरीद साामान्य रही।
यार्न बाजार के सूत्रों के अनुसार बीते सप्ताह पीओवाय, एफडीवाय तथा एयरटेक्स और नायलॉन की कीमत में औसतन तीन से पांच रुपए की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले के सप्ताह में भी यार्न की कीमत बढ़ी थी। यार्न उद्यमियों का कहना है कि यार्न की बढ़ती कीमत के कारण उद्यमी ज्यादा खरीद करने से कतरा रहे हैं। यार्न उद्यमी रूपेश झवेरी और बकुलेश पंड्या ने बताया कि यार्न की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। इस सप्ताह भी पीओवाय, एफडीवाय और एयरटेक्स तथा नायलॉन यार्न की कीमत पांच रुपए बढ़ी। यार्न व्यवसायी राकेश कंसल ने बताया कि यार्न के कच्चे माल एमइजी और पीटीए की कीमत और डॉलर की कीमत बढऩे से यार्न की कीमत बढ़ रही है। एमइजी और पीटीए की कमी के कारण यार्न का उत्पादन घटा है। 50 ब्राइट केटोनिक, 40 ब्राइट केटोनिक आइटम की अच्छी मांग है।
ग्रे के भाव यथावत