19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा
दस्तावेज सत्यापन की तिथि समाप्त, अब कॉलेज पहुंचकर देना होगा आवेदन
Play video
Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / Videos / दस्तावेज सत्यापन की तिथि समाप्त, अब कॉलेज पहुंचकर देना होगा आवेदन

दस्तावेज सत्यापन की तिथि समाप्त, अब कॉलेज पहुंचकर देना होगा आवेदन

शनिवार को दस्तावेज सत्यापन की आखिरी तिथि समाप्त हो गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 26 Aug 2018, 12:55 PM IST


छिंदवाड़ा. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आयोजित सीएलसी द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को दस्तावेज सत्यापन की आखिरी तिथि समाप्त हो गई। हालांकि अंतिम दिन काफी कम संख्या में दस्तावेज सत्यापन कराने विद्यार्थी शासकीय कॉलेजों में पहुंचे। 27 एवं 28 अगस्त को प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को मनपसंद कॉलेज में पहुंचकर कॉलेज लेवल काउंसलिंग के लिए समस्त दस्तावेज के साथ आवेदन करना होगा। इसके बाद 29 अगस्त को कॉलेजों में प्रवेश सूची जारी की जाएगी। 29 से 31 अगस्त तक अन्य प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।