6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

YOGA DAY: योग गुरु ढाकाराम ने विद्यार्थियों को सिखाया मुस्कुराता हुआ योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय योग को समर्पित प्रवास के तहत जयपुर से सूरत आए योगा पीस संस्थान के संस्थापक योग गुरु ढाकाराम

2 min read
Google source verification
YOGA DAY: योग गुरु ढाकाराम ने विद्यार्थियों को सिखाया मुस्कुराता हुआ योग

YOGA DAY: योग गुरु ढाकाराम ने विद्यार्थियों को सिखाया मुस्कुराता हुआ योग

सूरत. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय योग को समर्पित प्रवास के तहत जयपुर से सूरत आए योगा पीस संस्थान के संस्थापक योग गुरु ढाकाराम बुधवार को शहर के दो विद्यालयों में पहुंचे। यहां विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को उन्होंने हंसते-मुस्कुराते नियमित योग करने का अनुभव कराया तथा प्रेरणा दी।
योगा पीस संस्थान के स्वतंत्र निदेशक मनीष विजयवर्गीय ने बताया कि गुरुजी ने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान बुधवार सुबह सात बजे भटार स्थित आशीर्वाद पैलेस सोसाइटी के क्लब हाउस में सोसायटी वासियों को सदैव स्वस्थ व ऊर्जावान रहने के लिए योग के अनुभव करवाए। इसके बाद सुबह 9 बजे योग गुरु ढाकाराम एयरपोर्ट रोड स्थित स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी पहुंचे और विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने और परीक्षा में अव्वल आने के लिए नियमित योग का महत्व बताते हुए योगाभ्यास करवाएं। संस्थान के निदेशक राजेश माहेश्वरी एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राजेश सुराणा ने योग गुरु ढाकाराम, आध्यात्मिक वक्ता व लेखक योगी मनीष विजयवर्गीय एवं योगी वशिष्ठ पाराशर को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर 13 वर्षीया श्रीरामचरितमानस बालवाचिका एवं आज के बच्चे कल का भविष्य पुस्तक की लेखिका भाविका माहेश्वरी को योग गुरु ढाकाराम ने सम्मानित किया। इसके बाद सुबह 11 बजे योग गुरु ने भगवान महावीर विश्वविद्यालय के सभागार में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को तनाव मुक्ति एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मुस्कुराते हुए नियमित योग के महत्व की प्रेरणा देते हुए योगाभ्यास करवाएं।

-बच्चों ने भी किया योग

परवत पाटिया स्थित किड्जी प्ले ग्रुप स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने भी विश्व योग दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर बच्चों ने हंसते-मुस्कुराते हुए योग किया।

चलो नानी घर...कार्यक्रम आयोजित


सूरत. अग्रवाल विकास ट्रस्ट सर्जित अग्रसेन महिला शाखा द्वारा सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में चलो नानी घर...कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 235 महिलाओं ने हिस्सा लिया और बचपन के नानी घर की यादें ताजा की। शाखा अध्यक्ष बबीता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने कई पुराने लूडो, सितोलिया, होप स्कूच समेत अन्य खेल में हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी ने बचपन की यादें ताजा करते हुए पुराने गाने, जोक्स, स्किट, विज्ञापन, डांस, कविता सुनना आदि प्रतियोगिता में भी भाग लिया। कार्यक्रम में संयोजिका मधु अग्रवाल, आरती मित्तल समेत अन्य कई पदाधिकारी व सदस्य महिलाएं मौजूद रही।