डीएफओ ने बताया कि सरगुजा वनमंडल के वन परिक्षेत्रों में जुलाई 2016 के प्रथम सप्ताह तक मुख्यत: नीम, जामुन, आम, कटहल, शीशम करंज, आदि प्रजातियों के लगभग 65 लाख बीज एकत्रित किए गए हैं। इन्हें वृक्षारोपण के दौरान विभिन्न वन प्रबंधन समिति सदस्यों के माध्यम से बिगडे वृक्षारोपण क्षेत्रों एवं ऐसे क्षेत्रों में जहां चराई की संभावना न हो वहां रोपण किया जाएगा।