
एक्सीडेंट में बीजेपी नेता की मौत (photo source- Patrika)
BJP Leader Death: बतौली क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बीजेपी किसान मोर्चा बतौली मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव की एक भीषण दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके साथी राजू सिंह ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद बतौली और ग्राम पोकसरी में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात लगभग 8:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शांतिपारा पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोकसरी निवासी 32 वर्षीय कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव (पिता मोतिया यादव) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार राजू सिंह (पिता ईश्वर सिंह, उम्र 32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका बायां पैर टूट गया।
BJP Leader Death: वहीं दूसरी बाइक पर सवार बतौली कालीपुर निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुजूर (पिता बरतू कुजूर) को भी गंभीर चोटें आईं और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे।
प्राथमिक उपचार न मिलने के कारण दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि उपचार में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते राजू सिंह ने देर रात करीब 12 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
Updated on:
26 Feb 2026 03:22 pm
Published on:
26 Feb 2026 03:22 pm
