
Chhattisgarh Employees News ( Patrika File Photo )
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में पदस्थ 16 राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) की ओर से जारी आदेश में जिले की विभिन्न तहसीलों में कार्यरत 16 राजस्व निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना तय की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Updated on:
02 Mar 2026 07:42 pm
Published on:
02 Mar 2026 07:42 pm
