25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरगुजा
सरगुजा में एक साथ 14 घरों में चोरी: पार्षद समेत कई घरों के ताले टूटे, CCTV फुटेज आया सामने
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Surguja / Videos / सरगुजा में एक साथ 14 घरों में चोरी: पार्षद समेत कई घरों के ताले टूटे, CCTV फुटेज आया सामने

सरगुजा में एक साथ 14 घरों में चोरी: पार्षद समेत कई घरों के ताले टूटे, CCTV फुटेज आया सामने

Theft News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अज्ञात चोरों ने 14 घरों के ताले तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सरगुजा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 6 Oct 2025, 10:00 AM IST

CG Theft News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अज्ञात चोरों ने 14 घरों के ताले तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। चोरों ने पार्षद सहित चार किराएदारों के मकानों को निशाना बनाया और लैपटॉप, टीवी, नगदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह मोहल्लेवासियों ने एक साथ कई घरों के ताले टूटे देखे तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने (CG Theft News) आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं।

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद पुलिस गश्त की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि नियमित पेट्रोलिंग होती, तो इतनी बड़ी चोरी नहीं हो पाती। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।