1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को बना कर दें ब्रेड के ये व्यंजन

जब कुछ भी न हो तो हम सभी ब्रेड का सहारा लेते हैं। ब्रेड की मदद से आप कई तरह की रेसिपीज बना सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 16 May 2018, 4:06 PM IST

Chocolate bread rolls recipe

Chocolate bread rolls recipe

जब कुछ भी न हो तो हम सभी ब्रेड का सहारा लेते हैं। ब्रेड की मदद से आप कई तरह की रेसिपीज बना सकती हैं। यह झटपट तैयार भी हो जाती हैं और बच्चों को पसंद भी आती हैं। यहां पढ़ें ब्रेड की कुछ यमी रेसिपी -

ब्रेड कॉर्न टोस्ट

सामग्री -

व्होल ग्रेन ब्रेड स्लाइस- 4
स्वीट कॉर्न- एक कटोरी
कटी हरी मिर्च- 4
कटा प्याज- एक
नींबू का रस- 1/2 छोटा चम्मच
कटा हरा धनिया- एक छोटा चम्मच
तेल- एक बड़ा चम्मच
चीज क्यूब्स- चार

यूं बनाएं -

स्वीट कॉर्न को मिक्सी में पीस लें। अब इसमें नमक, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, नींबू का रस और एक चीज क्यूब किसकर मिलाएं। ब्रेड स्लाइस के किनारे अलग कर लें और बीच से दो टुकड़ों में काट लें। अब ब्रेड स्लाइस के ऊपर कॉर्न के मिश्रण को चम्मच से अच्छी तरह से लगाएं। एक नॉनस्टिक पैन में कॉर्न वाली साइड से रखकर धीमी आंच पर कॉर्न के पकने तक सेकें। दूसरी ओर भी भूरा होने तक सेकें। ऊपर से चीज क्यूब किसकर सर्व करें।

ब्रेड के लड्डू

सामग्री -

मल्टी ग्रेन ब्रेड स्लाइस- 8
कंडेंस्ड मिल्क- आधा टिन
टूटी-फ्रूटी- एक बड़ा चम्मच
कटे बादाम- एक बड़ा चम्मच
बादाम एसेंस- 4 बूंद
सजाने के लिए बादाम- 8 से 10

यूं बनाएं -

ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर अलग कर लें। ब्रेेड को मिक्सी में सूखा पीस लें। एक बाउल में पिसी ब्रेड, कंडेस्ड मिल्क, बादाम एसेंस, टूटी-फ्रूटी और कटे बादाम डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मिश्रण से लड्डू बनाएं और बादाम से सजाकर सर्व करें।

चॉकलेटी ब्रेड रोल

सामग्री -

ब्राउन ब्रेड स्लाइस- 8
डार्क चॉकलेट- 100 ग्राम
चॉकलेट एसेंस- 4 बूंद
कंडेंस्ड मिल्क- 2 बड़ा चम्मच
पिसी चीनी- एक बड़ा चम्मच
कटे काजू- 4 से 6
काजू का चूरा- एक बड़ा चम्मच

यूं बनाएं -

ब्रेड को मिक्सी में बारीक पीस लें। डार्क चॉकलेट को पिघला लें। पिसी ब्रेड में पिघली चॉकलेट, कटे काजू, एसेंस, पिसी चीनी और कंडेंस्ड मिल्क अच्छी तरह से मिलाएं। तैयार मिश्रण के रोल बनाएं और काजू के चूरे में लपेटकर सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।