30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर बनाएं मलाई बर्फी

त्योहारों के सीजन में मिठाईयों में मिलावट की खबरें आम हो जाती हैं। ऐसे में इस बार त्योहारों पर घर में ही मिठाई बनाएं। इस बार मलाई बर्फी ट्राय करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 17 Aug 2018, 3:59 PM IST

malai barfi

malai barfi

त्योहारों के सीजन में मिठाईयों में मिलावट की खबरें आम हो जाती हैं। ऐसे में इस बार त्योहारों पर घर में ही मिठाई बनाएं। इस बार मलाई बर्फी ट्राय करें। इसे आसानी से झटपट बनाया जा सकता है। यह बहुत ही टेस्टी बनती है और हैल्दी भी है। यहां पढ़ें मलाई बर्फी बनाने की आसानी सी रेसिपी -

सामग्री -

२ कप चुरा किया हुआ मावा (खोया)
१ टेबल-स्पून घी
१/४ कप दूध
१/८ टी-स्पून फिटकरी पाउडर
१/२ कप शक्कर

विधि -

एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में घी गरम करें, मावा और दूध डालकर अच्छी तरह मिलाऐं और मध्यम आंच पर, लगातार हिलाते हुए ३ से ४ मिनट तक पका लें। फिटकरी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आंच पर, लगातार हिलाते हुए कुछ सेकन्ड तक पका लें। शक्कर डालकर अच्छी तरह मिला ले और मध्यम आँच पर, लगातार हिलाते हुए ४ मिनट तक पका लें।

मावा के मिश्रण को चुपड़ी हुई १०० मिमी 3 १०० मिमी (४ इंच 3 ४ इंच) व्यास के एल्युमिनियम टिन में डालकर अच्छी तरह फैला लें। ढ़क्कन से ढॐककर दिन भर के लिए रख दें। मावा के मिश्रण को १० भाग में बांट लें। मिश्रण के प्रत्येक भाग को ७५ मिमी 3 १२५ मिमी (३ इंच 3 ५ इंच) के बटर पेपर में रखकर अच्छी तरह रोल कर लें। अपनी उंगलीयों से हल्का दबाते हुए चपटा कर लें। कम से कम ३० मिनट के लिए फ्रिज में रखकर तुरंत परोसें या फ्रिज मे रखकर संग्रह करें और ठंडा परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।