इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने जीजीआईसी से राजकीय क्वींस कालेज तक प्रभातफेरी निकाली। सिगरा स्टेडियम में 5 किमी की दौड़ भी हुई। एनसीसी, स्काउट गाइड, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों का सम्मिलित रूट मार्च हुआ। इसके तहत जवान लोकबंधु राजनारायण पार्क बेनियाबाग से नई सड़क, गोदौलिया, बासफाटक, चौक होते हुएटाउनहाल तक गए। टाउनहाल के शहीद स्तम्भ पर देश के वीर शहीदों को माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मैदागिन स्थित टाउनहाल में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न हुआ तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।