25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है ‘इश्किया मंदिर’, यहां प्यार के लिए फरियाद करते हैं कपल्स

ये है 'इश्किया मंदिर', यहां प्यार के लिए फरियाद करते हैं कपल्स
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

May 06, 2019

ishkiya gajanan

अगर आप प्यार करते हैं लेकिन आपके घर वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे मां बताएंगे जहां फरियाद करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।

राजस्थान के जोधपुर में भगवान गणेश का एक ऐसा चमत्कारी मंदिर मौजूद है, जहां प्रेमी जोड़ों की हर मुराद पूरी होती है। यहां प्रेमी जोडे अपने प्यार फरियाद लेकर पहुंचते है। यही कारण है कि भगवान गणेश के इस मंदिन को 'इश्किया गजानन मंदिर' के नाम से जाना जाता है।

मान्यता है कि शादी की चाह रखने वाले युवा अगर इस मंदिर में आकर मन्नत मांगते हैं तो उनकी रिश्ता जल्द ही तय हो जाता है। यही नहीं, जो कपल्स अपने प्यार की फरियाद लेकर आते हैं, उनकी भी मुराद पूरी हो जाती है।

बताया जाता है कि यहां आनेवाले अधिकांश जोड़े अपने प्यार की फरियाद लेकर पहुंचते हैं और दुआ मांगते हैं कि उनकी शादी हो जाए। लोग कहते हैं कि इश्किया गजानन यहां आनेवाले सभी फरियादियों की मनोकामना पूरी करते हैं।

कहा जाता है कि इश्किया गजानन मंदिर को पहले गुरु गणपति के नाम से जाना जाता था। लोग बताते हैं कि शादी से पहले कपल्स पहली मुलाकात करने के यहां आया करते थे। बाद में यहां प्रेमी जोड़े भी आने लगे। लोग कहते हैं कि जब गणपति प्रेमी जोड़े की मुरादे पूरी करने लगे तो यह मंदिर इश्किया गजानन के नाम से मशहूर हो गया।

यहां हर बुधवार को भगवान गणेश के दर्शन के लिए प्रेमी जोड़ों की भीड़ उमड़ती है। लोग बताते हैं कि यह स्थान कपल्स के मिलने का स्थान बन गया है। यहां आनेवाले कपल्स अपने प्यार और रिश्ते की सलामती की दुआ मांगते हैं।