11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shri Ram Lala Aarti : घर बैठे करिए श्रीराम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन, भक्तों ने ऐसे मनाया उत्सव

रामनवमी 2023 (Ram Navami 2023) पर देश भर में श्रीराम की पूजा की धूम है। लेकिन श्रीरामजन्मस्थली अयोध्या (Shri Ram Janmbhoomi Ayodhya) की छटा ही निराली है, अस्थायी मंदिर में आखिरी बार मनाए जा रहे श्रीराम जन्मोत्सव (Shri Ram Janmotsav) को मनाने के लिए दूर दराज से भक्त पहुंचे हैं, आप भी घर बैठे देख सकते हैं कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कैसे मना श्रीरामनवमी 2023 यानी श्रीराम जन्मोत्सव 2023...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 30 Mar 2023, 3:27 PM IST

lord_ram.png

shri ram janmotsav 2023

श्रीराम जन्मोत्सवः धार्मिक ग्रंथों के अनुसार त्रेता युग में चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान राम का अयोध्या में अवतार हुआ था। यह तिथि इस साल 30 मार्च को पड़ी है, इसको लेकर पूरे देश में जगह-जगह आयोजन हो रहा है। सबसे बड़ा कार्यक्रम श्रीराम जन्मस्थली अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास कर रहा है।

न्यास अयोध्या में अस्थायी मंदिर में हो रहे आखिरी आयोजन को भव्य बनाने की कोशिश में जुटा है। इसी को लेकर 21 मार्च से ही रोजाना खेलकूद से धार्मिक कार्यक्रम तक आयोजित किए जा रहे हैं, जो कार्यक्रम 31 मार्च तक चलेंगे।


ये भी पढ़ेंः Ram Navami 2023: इन ग्रहों ने भगवान राम को भी किया था परेशान, जन्म के समय बने थे यह योग

No data to display.

भगवान का फूल बंगलाः अस्थायी मंदिर में आज भगवान और उनके भक्तों का विशेष श्रृंगार किया गया है। इसके अलावा अस्थायी मंदिर और निर्माणाधीन मंदिर की भव्य साज सज्जा की गई है। भगवान की आरती में शामिल होने के लिए दूर दराज से से भक्त पहुंचे हैं। भगवान के मंदिर को फूल बंगले की तरह सजाया गया है, चारों भाइयों की छवि देखते ही बन रही है। इसके अलावा अयोध्या धाम और भगवान के मंदिर के हवाई दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत चैत्र शुक्ल नवमी, विक्रम संवत 2080 को 3000 रुपये में लोग हेलीकॉप्टर से अयोध्या का दर्शन कर सकेंगे।

ट्विटर और फेसबुक पर लाइव प्रसारणः श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास पूरे कार्यक्रम का अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

पांच शुभ संयोगों में मना राम जन्मोत्सवः भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 30 मार्च को शुभ योग में मनाया गया। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धयोग, गुरु योग और रवि योग के बीच भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया।