मान्यताओं के अनुसार, इस जगह का वर्णन पुराणों में भी बताया जाता है। वहीं मंदिर को लेकर भक्तों की आस्था है कि यहां मांगी हुई हर मनोकामना पूरी होती है। भगवान शिव का यह चमत्कारी मंदिर झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर है, जिसके बारे में जानने के बाद हर श्रद्धालु इस मंदिर में एक बार जरूर जाना चाहता है। वैसे तो भगवान शिव को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं, लेकिन यहां आज भी भगवान शिव के चमत्कार कभी-कभी देखने को मिल जाते हैं।