25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन कार्यों को करने के लिए बने शुभ मुहूर्त, आप भी मौका न चूकें

षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि रात्रि ३.१५ तक, इसके बाद सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Sep 11, 2017

aaj ki kundli in hindi

aaj ki kundli

षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि रात्रि ३.१५ तक, इसके बाद सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी। षष्ठी तिथि में युद्ध कार्य, गृहारम्भादि के कार्य शुभ होते हैं। पर पितृकर्म, काष्ठकर्म व यात्रा वज्र्य है। सप्तमी तिथि में सभी शुभ व मांगलिक कार्य शुभ कहे गए हैं। पर अभी श्राद्ध पक्ष में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं।

नक्षत्र: भरणी ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: ९.२० तक, इसके बाद कृतिका ‘मिश्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। इन नक्षत्रों में मांगलिक कार्य शुभ नहीं रहते। भरणी में शत्रुमर्दन, साहस, दारूण व अग्निविषादिक *****द् कार्य और कृतिका में सभा, साहस, अग्निग्रहण, शत्रु व विवादादिक कार्य सिद्ध होते हैं।

योग: व्याघात नामक नैसर्गिक अशुभ योग दोपहर १२.२६ तक, इसके बाद हर्षण नामक नैसर्गिक शुभ योग रहेगा। विशिष्ट योग: आज प्रात: ९.२० से दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग रहेगा। करण: गर नामकरण सायं ४.२० तक, इसके बाद रात्रि ३.१५ तक वणिज नामकरण है। रात्रि ३.१५ से भद्रा प्रारम्भ हो जाएगी।

शुभ विक्रम संवत् : 207४
संवत्सर का नाम : साधारण
शाके संवत् : 193९
हिजरी संवत् : 143८, मु.मास: जिलहिज-१९
अयन : दक्षिणायन
ऋतु : शरद्
मास : आश्विन।
पक्ष : कृष्ण।

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मंगल कृत्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है।

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज सूर्योदय से प्रात: ७.४६ तक अमृत, प्रात: ९.१९ से पूर्वाह्न १०.५१ तक शुभ तथा दोपहर बाद १.५६ से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर ११.५९ से दोपहर १२.४९ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारंभ के लिए अत्युत्तम हैं।

व्रतोत्सव: आज छठ् व कृतिका का श्राद्ध, विनोबा भावे जयंती और भूदान जयंती है। चन्द्रमा: चन्द्रमा अपराह्न ३.०१ तक मेष राशि में, इसके बाद वृष राशि में रहेगा।

दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज अपराह्न ३.०१ तक मेष राशि के चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा की यात्रा में सम्मुख होगा। याद रखें- यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा धनलाभ कराने वाला व शुभ माना गया है।

राहुकाल: प्रात: ७.३० से ९.०० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (लो, अ, इ, उ, ए, ओ) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। अपराह्न ३.०१ तक जन्मे जातकों की जन्म राशि मेष, तदन्तर जन्मे जातकों की राशि वृष रहेगी। इनका जन्म स्वर्णपाद से होने से कुछ दान-पुण्यादि कर देना जातकों के हित में रहेगा। सामान्य रूप से ये जातक अतिसुन्दर, ऐश्वर्य का भोक्ता, कामलोलुप, तेजस्वी, विज्ञान में रुचि रखने वाले होते हैं। भाग्योदय २९ वर्ष की आयु के बाद। मेष राशि वाले जातकों की आज उत्तम यात्रा हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से लाभ व यश प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें

image