यहां आनेवाले श्रद्धालुओं का मानना हैं कि टूटी झरना मंदिर में जो कोई भक्त भगवान के इस अदभुत रूप के दर्शन कर लेता है, उसकी हर मुराद पूरी हो जाती है। यहां आनेवाले भक्त शिवलिंग पर गिरने वाले जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं और अपने घर ले जाते हैं। माना जाता है कि इसे ग्रहण करने से मन शांत रहता है और दुखों से लड़ने की ताकत मिलती है।