
पंजाब के इस गुरुद्वारे में पूरी होती है विदेश जाने की मन्नत, जानें क्या है मान्यता
पंजाब के जालंधर जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूर तलहन नामक एक गांव है जो केवल पंजाब ही नहीं बल्कि देशभर में प्रसिद्ध है। यहां अरदास करने वाले भक्त चादर या फूल नहीं, बल्कि एक खिलौने वाला हवाई जहाज चढ़ाकर जाते हैं। इस कारण गुरुद्वारे के बाहर ही कई खिलौने वाले बैठे रहते हैं। खास बात यह है कि गुरुद्वारे के बाहर खिलौने वाली दुकानों पर एयर कनाडा, ब्रिटिश एयरवेज और अन्य विदेशी कंपनियों के जहाज वाले खिलौने भी बेचे जाते हैं।
यूं तो इस गुरुद्वारे का वास्तविक नाम 'शहीद बाबा निहाल सिंह' गुरुद्वारा है परंतु इसकी ख्याति देशभर में 'हवाई जहाज वाला गुरुद्वार' के नाम से फैली हुई है। इसके पीछे भी एक रोचक कहानी जुड़ी हुई है। तो आइए जानते हैं इस गुरुद्वारे का नाम हवाई जहाज वाला गुरुद्वारा पड़ने के पीछे क्या है मान्यता...
मान्यता है कि यहां जो लोग अपने विदेश जाने की मनोकामना लेकर आते हैं उनकी मन्नत अवश्य पूरी होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार माना जाता है यदि किसी व्यक्ति का पासपोर्ट या वीजा बनने में कोई रुकावट आ रही है तो यहां खिलौने वाला हवाई जहाज चढ़ाकर अरदास करने से विदेश जाने में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। कहा जाता है कि यहां चढ़ने वाले खिलौने के हवाई जहाजों को आसपास के बच्चों में बांट दिया जाता है। हर महीने हजारों लोग यहां में वीजा पास होने की मनोकामना लेकर आते हैं। खासतौर पर रविवार के दिन यहां भक्तों की काफी भीड़ रहती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Vasudev Dwadashi Vrat 2022: आषाढ़ मास में करें भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा, सभी पापों से मुक्ति मिलने की है मान्यता
Updated on:
23 Jun 2022, 10:41 AM IST
Published on:
23 Jun 2022, 10:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.