23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करनी है मनचाही शादी तो इस मंदिर में टेकें मत्था, हो जाएगी मुराद पूरी

करनी है मनचाही शादी तो इस मंदिर में टेकें मत्था, हो जाएगी मुराद पूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 7 May 2019, 11:19 AM IST

hanuman

करनी है मनचाही शादी तो इस मंदिर में टेकें मत्था, हो जाएगी मुराद पूरी

जिंदगी में सच्चा प्यार सभी को नहीं मिलता। जो रिलेशन में रहते हैं वो चाहते हैं कि उनका प्यार हर हाल में मिल जाए ताकि वो अपना जीवन खुशी-खुशी से व्यतीत कर सकें। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि जो एक दूसरे से प्यार करते हैं उन्हें अलग होना पड़ता है, जो उनके लिए पीड़दायी होता है।

लेकिन आज हम एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां पर जाकर आप अपने मन की मुराद पूरा कर सकते हैं। कहा जाता यहां पर कई प्रेमी जोड़ा आए हैं जिनकी मुरादें पूरी हुई है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी शादी मनपसंद साथी से हो तो आप एक बार जरूर इस मंदिर में जाएं और एक बार हनुमान जी का दर्शन करें। कहा जाता है कि इस मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का मनोकामना हनुमान जी पूरा करते हैं।

बता दें कि हनुमान जी का यह मंदिर मध्य प्रदेश के आगासौद में है. जबलपुर से इस मंदिर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। बाताया जाता है कि इस मंदिर में आने वाले हर प्रेमी जोड़ा लाल गुलाब का फूल चढ़ाता है। कहा जाता है हनुमान जी को लाल गुलाब काफी पसंद है। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं।

कहा जाता है कि जिनकी शादी नहीं होती है वो भी यहां आते हैं। इनके अलावा वो भी यहां आते हैं जिनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई हो। कहा जाता है कि हनुमान जी सभी की मुरादें पूरी करते हैं और सभी के कष्टों का हरण करते हैं। बताया जाता है कि हर मंगलवार को यहां भक्तों की काफी भीड़ लगती है।