
मेड्रिड। चाकू से हुए हमले में चोटिल होने के कारण काफी समय तक टेनिस से बाहर रहने के बाद पिछले साल चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी पेट्रा क्वितोवा ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए एक बार फिर शीर्ष-10 खिलाड़ियों में स्थान हासिल कर लिया है। महिला टेनस संघ (डब्ल्यूटीए) की सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में क्वितोवा ने 10वां स्थान हासिल किया है।
हालेप दूसरे स्थान पर
समाचार एजेंसी एफे का रिपोर्ट के अनुसार, कतर ओपन में क्वितोवा के हाथों उलटफेर का शिकार होने वाली डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी इस रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। रोमानिया की सिमोना हालेप दूसरे स्थान पर ही काबिज हैं। स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा को भले की कतर ओपन के फाइनल में क्वितोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना को पछाड़ते हुए डब्ल्यूटीए रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। स्वितोलीना अब चौथे स्थान पर हैं।
क्वितोवा ने लगाई 11 स्थानों की लंबी छलांग
चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा पांचवें, लातविया की येलेना ओस्टापेंको छठे, फ्रांस की कैरोलीना गार्सिया सातवें, अमेरिका की वीनस विलियम्स आठवें और जर्मनी की एंजेलीक केर्बर नौवें स्थान पर ही बरकरार हैं। क्वितोवा ने 11 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए इस रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल किया है।
जीता कतर ओपन का खिताब
हालही में क्वितोवा ने कतर ओपन का खिताब अपने नाम किया है। क्वितोवा ने कतर ओपन के फाइनल में स्पेन की खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा को मात दी थी। क्वितोवा ने वर्ल्ड नम्बर-3 मुगुरुजा को 3-6, 6-3, 6-4 से मात देकर जीत हासिल की है। उन्होंने इस साल दूसरा खिताब हासिल किया। इससे पहले, मुगुरुजा ने दो सप्ताह पहले सैंट पीटर्सबर्ग खिताब जीता था।
Published on:
19 Feb 2018 04:13 pm
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
