वहीं डब्लूटीए रैंकिंग में टॉप-10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पहले स्थान पर जापान की नाओमी ओसाका कायम हैं। चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा दूसरे, रोमानिया की सिमोना हालेप तीसरे, जर्मनी की एंजेलिक कर्बर चौथे और चेकगणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। इसके अलावा यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना छठे, नीदरलैंड्स की किकि बेर्टेस सातवें, अमरीका की स्लोने स्टीफंस आठवें, आस्ट्रेलिया की एशले बार्टी नौवें और बेलारूस की अर्यना साबालेंका 10वें स्थान पर कायम हैं।