6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WTA Ranking: रोजर फेडरर और सिमोना हालेप की बादशाहत बरकरार

हालिया जारी एटीपी रैंकिंग में रोजर फेडरर और सिमोना हालेप ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा हैं। नडाल दूसरे स्थान पर हैं।   

2 min read
Google source verification
federer

नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा जारी ताजातरीन वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार हैं। फेडरर के 10105 अंक हैं और वह दूसरे पायदान पर मौजूद स्पेन के राफेल नडाल से 600 अंक आगे हैं। वही महिला वर्ग में रोमानिया की सिमोना हालेप भी टॉप पर कायम हैं। हालेप लगातार दूसरे सप्ताह इस मुकाम पर बनी हुई हैं।

नडाल दूसरे और सिलिक तीसरे स्थान पर -
20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने पिछले सप्ताह रॉटर्डम ओपन का खिताब जीतने के बाद नडाल को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया था। उन्होंने 29 अक्टूबर, 2012 के बाद पहली बार शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। तीसरे पायदान पर मौजूद क्रोएशिया के मारिन सिलिक नडाल से 4,600 अंक पीछे हैं। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव चौथे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवे पायदान पर काबिज हैं। स्पेन के रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुट सात पायदान की छलांग के साथ 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने शनिवार को दुबई चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

महिलाओं में वोजनियाकी दूसरे और मुगुरुजा तीसरे स्थान पर-
रोमानिया की सिमोना हालेप सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में टॉप पर कायम हैं। हालेप लगातार दूसरे सप्ताह इस मुकाम पर बनी हुई हैं। डेनमार्क की केरोलिन वोजनियाकी दूसरे स्थान पर हैं। स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा तीसरे और यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना चौथे स्थान पर हैं। चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा पांचवें, लातविया की येलेना ओस्टापेंको छठे, फ्रांस की कैरोलीना गार्सिया सातवें, अमेरिका की वीनस विलियम्स आठवें और चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा नौवें स्थान पर हैं। जर्मनी की एंजेलीक केर्बर 10वे स्थान पर खिसक गई हैं। क्वितोवा को एक स्थान का फायदा हुआ है।

मौजूदा एटीपी रैंकिंग इस प्रकार है :

1. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 10,060 अंक

2. राफेल नडाल (स्पेन) 9,460

3. मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 4,870

4. ग्रिगोर दिमित्रोव (बुल्गारिया) 4,635

5. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 4,540

6. डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 3,810

7. डेविड गॉफिन (बेल्जियम) 3,280

8. जुआन मार्टिन डेल पोटरो (अर्जेटीना) 3,200

9. केविन एंडरसन (दक्षिण अफ्रीका) 3,080

10. जैक सॉक (अमेरिका) 2,650