6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेक्सिको ओपन : ज्वेरेव और डेल पोटरो ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मेक्सिको ओपन में अपने प्रतिद्वंद्वी पीटर गॉजोजिक को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

2 min read
Google source verification
tennis,tennis sch,Australian tennis player,American tennis player,German tennis player,tennis elbow,tennis rivalries,Ultimate Table Tennis,mexico open,

नई दिल्ली। जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यहां मेक्सिको ओपन में अपने प्रतिद्वंद्वी पीटर गॉजोजिक को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ज्वेरेव ने बुधवार को पहले सेट में 5-6 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और सेट को टाई-ब्रेकर तक ले गए। टाई-ब्रेकर को जीतकर उन्होंने पहले सेट को अपने नाम किया।

अब मुकाबला अमेरिका के रायन हैरिसन से होगा
ज्वेरेव ने दूसरे सेट में 4-3 के स्कोर पर गॉजोजिक की सर्विस ब्रेक की और फिर सेट को 6-3 से जीत लिया। अब ज्वेरेव का मुकाबला अमेरिका के रायन हैरिसन से होगा जिन्होंने अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्र्जमैन को 6-3, 5-7, 6-4 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में डेल पोटरो
अर्जेटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने अच्छा खेल जारी रखते हुए मेक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पोटरो ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन के डेविड फेरर को 6-4, 4-6, 6-3 से मात दी। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, फेरर और पोटरो के बीच अंतिम-16 दौर का यह मैच दो घंटे और 24 मिनट तक चला।

हेयोन चुंग ने अमेरिका के एर्नेस्टो एस्कोबेडो को सीधे सेटों में हराया
इसके अलावा, इस टूर्नामेंट में खेले गए एक अन्य मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी हेयोन चुंग ने अमेरिका के एर्नेस्टो एस्कोबेडो को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से मात दी। ऐसे में चुंग का सामना क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा।

बासिल ओपन के क्वार्टर फाइनल में फोगनीनी
वहीं इटली के टेनिस खिलाड़ी फाबियो फोगनीनी ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए बासिल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया है। फोगनीनी ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल के क्वालीफायर जोआओ डोमिनगुएस को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात दी। वर्ल्ड नम्बर-20 फोगनीनी का सामना अब क्वार्टर फाइनल में स्पेन के खिलाड़ी गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज से होगा।

फेड्रिको डेल्बोनिस को हरा अंतिम-8 में प्रवेश किया।
लोपेज ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना के खिलाड़ी फेड्रिको डेल्बोनिस को 7-6, 4-6, 6-4 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। इस बीच, उरुग्वे के खिलाड़ी पाब्लो कुवास ने आस्ट्रिया के सेबेस्टियन ओफनर को सीधे सेटों में 6-4, 6-7 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में लियोनाडरे मायेर के खिलाफ भिड़ंत पक्की की है।