5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Australian Open: जोकोविच ने 14वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Australian Open: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एड्रियन मन्नारिनो को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
novak-djokovic.jpg

Australian Open: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एड्रियन मन्नारिनो को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच एड्रियन मन्नारिनो को 6-0, 6-0, 6-3 से शिकस्‍त देकर 14वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम आठ में पहुंचे हैं। उन्‍होंने 20वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी को हराते हुए रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी भी की है।

36 वर्षीय खिलाड़ी ने मन्नारिनो के खिलाफ अपने अजेय रिकॉर्ड को 5-0 तक बढ़ा दिया और मेलबर्न पार्क में बाएं हाथ के खिलाड़ियों के खिलाफ अपने अपराजित रिकॉर्ड को 11-0 तक बढ़ाया। साथ ही लगातार 32वीं ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीत हासिल की। मन्नारिनो, जो एटीपी रैंकिंग में करियर के सर्वोच्च 19वें नंबर पर हैं। अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, जिस खेल से वह दुनिया के कई बेहतरीन खिलाड़ियों को परेशान करते हैं, उससे जोकोविच को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

अब सितसिपास या फ्रिट्ज से होगी भिड़ंत

शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना अब मंगलवार को 7वीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास और 12वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज के बीच मुकाबले के विजेता से होगा।