एलेक्स डी मिनाउर ने लगाईं लंबी छलांग-
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने एंडरसन के पछाड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो हैं। इसके अलावा, क्रोएशिया के मारिन सिलिक सातवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें, अमेरिका के जॉन इसनेर नौवें और सर्बिया के नोवाक जोकोविक 10वें स्थान पर हैं। वाशिंगटन ओपन के फाइनल तक का सफर तय करने वाले युवा खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनाउर ने लंबी छलांग लगाकर 27वां स्थान हासिल कर लिया है।