
लंदन। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन 2019 में मंगलवार को रोमानिया की सिमोना हालेप ने तीसरे दौर में जगह बना ली है। दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी रह चुकीं सिमोना हालेप ने एक घंटे 51 मिनट तक चले मैच में मिहाइला बुजारनेस्कू को 6-3, 4-6, 6-2 से हराया। अगले दौर में अजारेंका का सामना हालेप से होगा।
कैरोलिना प्लिसकोवा ने भी तीसरे राउंड में किया प्रवेश
चेक गणराज्य की तीसरी वरीय कैरोलिना प्लिसकोवा ने भी एकतरफा जीत के साथ तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। विंबलडन का अंत दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के रूप में करने सक्षम चार खिलाड़ियों में से एक तीसरी वरीय प्लिसकोवा को भी पुएर्तो रिको की ओलंपिक चैंपियन मोनिका प्युग के खिलाफ 6-0, 6-4 की जीत के दौरान अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
वहीं पुरुष एकल वर्ग में स्पेन के फेलेसियानो लोपेज दूसरे दौर में हार कर बाहर हो गए हैं। पुरुष वर्ग में वर्ल्ड नंबर-54 लोपेज को वल्र्ड नंबर-9 रूस के कारेन खाचानोव ने दो घंटे 44 मिनट तक चले मुश्किल मैच में 4-6, 6-4, 7-5, 6-4 से मात दी।
Updated on:
04 Jul 2019 12:11 pm
Published on:
04 Jul 2019 12:08 pm
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
