एंडरसन से हार गए थे फेडरर
बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-8 दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने वर्ल्ड नंबर-2 स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन से बाहर का रास्ता दिखाते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एंडरसन ने बुधवार को मौजूदा विजेता फेडरर को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में 2-6, 6-7 (7-5), 7-5, 6-4, 13-11 से मात दी।