8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें विंबलडन 2022 के विजेता नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी जेलेना जोकोविच की प्रेम कहानी

बड़ी दिलचस्प है विंबलडन 2022 के विजेता नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी जेलेना जोकोविच की प्रेम कहानी

2 min read
Google source verification
Novak Djokovic

Novak Djokovic

टेनिस के सबसे बड़े टूर्नामेंट विंबलडन 2022 का विजेता हमें मिल चुका है। फाइनल मुकाबले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराया है। जोकीविच ने निक को फाइनल में 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 के सैट में हराया। यह उनका सातवां विंबलडन टाइटल है और 21 वां ग्रैंड स्लैम टाइटल, यह टाइटल जीतकर उन्होंने रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया है। जबकि वह राफेल नडाल 22 ग्रैंडस्लैम की बराबरी करने से मात्र एक कदम पीछे हैं। लेकिन नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी जेलेना जोकोविच की प्रेम कहानी बड़ी दिलचस्प है, आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं

बता दें कि नोवाक जोकोविच की प्रेम कहानी स्कूल के दिनों से ही शुरू हो गई थी। गौरतलब है कि उन्होंने अपनी पत्नी से जेलिना जोकोविच से साल 2013 में सगाई करने के बाद 2014 में शादी कर ली थी। दोनों के अभी दो बच्चे हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए किस WWE सुपरस्टार ने जीते हैं सबसे ज्यादा चैंपियनशिप टाइटल


बता दें कि नोवाक जोकोविच कि उनकी पत्नी जेलिना से मुलाकात हाई स्कूल में हुई थी और इसके बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।


हालांकि इसके बाद जेलिना अपनी पढ़ाई करने के लिए इटली चली गई और नोवाक जोकोविच ने सर्बिया में रहकर टेनिस पर ध्यान दिया और आज नोवाक जोकोविच टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। वहीं जेलिना के साथ साल 2005 में शुरू हुई लव स्टोरी, नोवाक ने साल 2014 में शादी में बदल दिया और आज दोनों अपनी जिंदगी से काफी ज्यादा खुश हैं।

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 12 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत, करीब एक साल बाद विराट