
Rafael Nadal,Roger Federer,
लंदन। आठ बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के दूसरे दौर में पहुंचने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ा।
एटीपी वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर को वर्ल्ड नंबर 86 दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस ने कड़ी टक्कर दी।
इस मुकाबले में फेडरर ने 3-6, 6-1, 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की। दूसरी सीड के फेडरर ने यह मुकाबला एक घंटे, 51 मिनट में अपने नाम किया।
एक अन्य मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-65 अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी सैम क्वेरी ने वर्ल्ड नंबर-4 ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को पहले ही दौर में मात देकर बड़ा उलटफेर किया है।
फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले थीम ने यहां पुरुष एकल वर्ग में चार सेट तक मुकाबला किया लेकिन जीत उनसे दूर ही रही।
सैम ने थीम को 6-7 (4-7), 7-6 (7-1), 6-3, 6-0 से मात दी। सैम ने यह मैच जीतने के लिए दो घंटे, 29 मिनट का समय लिया।
महिला एकल वर्ग में भी एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वर्ल्ड नंबर-121 बीटरिज हदाद माइया ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हरा दिया।
ब्राजीलियाई खिलाड़ी को यह मैच जीतने में एक घंटे 30 मिनट का समय लगा। पूर्व विजेता मुगुरुजा बीते आठ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार चौथे दौर से आगे गई हैं।
Updated on:
02 Jul 2019 11:32 pm
Published on:
02 Jul 2019 11:14 pm
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
