6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व के नंबर वन खिलाड़ी जोकोविच दुबई टेनिस चैंपियनशिप में हारने से बाल-बाल बचे

Dubai Tennis Championship : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले दौर में चेक गणराज्य के टॉमस मैकहैक के हाथों हारने से बाल-बाल बचे हैं। जोकोविच ने चेक खिलाड़ी को 6-3, 3-6, 7-6(1) से हराया और 2023 में अपना विजय क्रम बरकरार रखा।

2 min read
Google source verification
world-no-1-novak-djokovic-reached-second-round-of-dubai-tennis-championship.jpg

विश्व के नंबर वन खिलाड़ी जोकोविच दुबई टेनिस चैंपियनशिप में हारने से बाल-बाल बचे।

Dubai Tennis Championship : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले दौर में चेक गणराज्य के टॉमस मैकहैक के खिलाफ पहले दौर में तीन सेटों के कड़े संघर्ष के बाद जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने चेक खिलाड़ी को 6-3, 3-6, 7-6(1) से हराया और 2023 में अपना विजय क्रम बरकरार रखा। उनका अगला मुकाबला विश्व के 39वें नंबर के खिलाड़ी हॉलैंड के टेलन ग्रीक्सपुर से होगा। बता दें कि जोकोविच फिलहाल सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इसी सप्ताह महान खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ का रिकॉर्ड तोड़ा था।


दरअसल, जोकोविच ने मैच में तेज शुरुआत करते हुए पहला सेट जीत लिया। लेकिन, मैकहैक ने दूसरे सेट में गजब के शॉट खेलते हुए इसे जीतकर मैच को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया। निर्णायक सेट का फैसला टाई ब्रेक में हुआ। जोकोविच ने टाई ब्रेक में अपना सारा अनुभव झोंकते हुए इसे 7-1 से जीता और मुकाबला दो घंटे 28 मिनट में समाप्त किया।

छठे खिताब की तलाश

बता दें कि इस जीत के साथ सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का अजेय क्रम 18 पहुंच गया है। 22-बार के ग्रैंड स्लैम विजेता दुबई में अपने छठे खिताब की तलाश में हैं। वह यहां 2009, 2011, 2013 और 2020 में जीत चुके हैं।

यह भी पढ़े - पिच को लेकर भड़के ऑस्ट्रेलियन दिग्गज, बोले- ऐसे विकेट टेस्ट क्रिकेट के लिए ठीक नहीं

इसी हफ्ते तोड़ा था स्टेफी ग्राफ का रिकॉर्ड

बता दें कि इसी हफ्ते जोकोविच ने दिग्गज खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया था। उन्होंने विश्व नंबर-1 के रूप में स्टेफी ग्राफ के सबसे अधिक हफ्तों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। वह स्टेफी ग्राफ से आगे निकल गए हैं और विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर अपने 378वां सप्ताह शुरुआत कर चुके हैं।

यह भी पढ़े - जडेजा के जाल में फंसे ट्रेविस हेड, हिलने का भी नहीं मिला मौका, देखें वीडियो