
African swine fever threat in Calpura, 20 pigs died
टीकमगढ़. फुटेर चक्र 1 एवं कारी नगर में फैले अफ्रीकन स्वाइन फीवर को प्रशासन अब तक पूरी तरह से रोक भी नहीं सका है कि अब बल्देवगढ़ ब्लॉक के ग्राम कैलपुरा में यह बीमारी आते दिख रही है। पिछले एक सप्ताह में कैलपुरा में 20 सुअरों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में यहां के ***** पालक परेशान बने हुए है। सूचना मिलने पर विभाग ने यहां भी जांच कराने की बात कही है।
सुअरों में होने वाली अफ्रीकन स्वाइन फीवर की बीमारी जिले में लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह में जहां दो स्थानों पर इसकी पुष्टी हो चुकी है, वहीं बल्देवगढ़ के कैलपुरा में भी इस संक्रमण के फैलने की पूरी संभावना बनी हुई है। विदित हो कि 5 दिसंबर को सबसे पहले इसकी पुष्टी बल्देवगढ़ ब्लॉक के ग्राम फुटेर चक्र 1 में हुई थी। इसके बाद 8 दिसंबर को जिला मुख्यालय से लगी नगर परिषद कारी में भी इसकी पुष्टी होने के बाद प्रशासन ने इस पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित करने के बाद सुअरों को मारने के आदेश दिए थे। पशु पालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग अब तक इन क्षेत्रों में सुअरों को मारने का काम पूरा भी नहीं कर सका है कि अब कैलपुरा में यह संक्रमण सामने आता दिख रहा है।
लगातार मर रहे सुअर, लोग परेशान
बल्देवगढ़ के ही कैलपुरा में पिछले एक सप्ताह में 20 से अधिक सुअरों की मौत हो चुकी है। गांव के कमलेश लोधी, सोनू राय, अरविंद लोधी, नरेन्द्र सहित अनेक लोगों ने बताया कि गांव में लगातार सुअरों की मौत हो रही है। गांव में अब तक 20 से अधिक ***** मर चुके है। कुछ ***** तो मंदिर के पास मृत अवस्था में मिलने पर उन्हें यहां से हटवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी ब्लॉक के पशु चिकित्सकों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लगातार सुअरों की मौत से लोग परेशान बने हुए है।
फटेर और कारी में कार्यवाही जारी
पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ डीके विश्वकर्मा ने बताया कि अब भी फुटेर चक्र 1 एवं कारी में कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि फुटेर में 8 से 10 ***** अब भी बचे हुए है। वहीं कारी में भी सर्वे और क्लिंग का काम साथ-साथ चल रहा है। उनका कहना है कि प्रशासन इस बीमारी को रोकने के लिए गंभीर है। उनका कहना है कि कैलपुरा की अब तक उनके पास जानकारी नहीं पहुंची है, ऐसे में वह वहां पर टीम भेजकर सैंपलिंग कराएंगे। उनका कहना है कि जल्द ही इस बीमारी को खत्म करने प्रयास किए जा रहे है।
संक्रमित क्षेत्र से परिहवन न करें
लगातार फैल रही बीमारी को लेकर उपसंचालक विश्वकर्मा का कहना है कि हो सकता है कि यह इन क्षेत्रों में या तो संक्रमित क्षेत्र से ***** कोई लेकर आया हो, या वहां से यह भागकर निकल आए हो। उन्होंने इस संक्रमण को देखते हुए ***** पालकों से अपील की है कि वह अभी इनका परिवहन न करें, खास कर संक्रमित क्षेत्रों से। लगातार फैल रहे संक्रमण को लेकर उनका कहना था कि विभाग हर तरह से इस बीमारी को काबू में करने का प्रयास कर रहा है।
Published on:
11 Dec 2022 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
