
Alcohol is banned
Alcoholism: मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरने वालीं पूर्व सीएम उमा भारती के गृह ग्राम डूंडा में अब शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फैसले से सबसे ज्यादा खुश वह महिलाएं हैं, जो अपने परिजन की शराब की लत से परेशान थीं। डूंडा के मंदिर में शराबबंदी का फैसला लिया गया।
बैठक में तय किया गया है कि शराब बेचने वाले पर 21 हजार और पीने वाले पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यह राशि धार्मिक स्थल में जमा की जाएगी। शराब बेचने, निर्माण की सूचना सबूत सहित देने वाले को 5100 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा शराब से जुड़े लोगों का बहिष्कार भी किया जाएगा।
बता दें कि अखिल भारतीय लोधी समाज द्वारा शराबमुक्ति के लिए प्रदेश में अभियान चलायाजाना है। शुरुआत टीकमगढ़ जिले से की गई है।
शराबबंदी के लिए हुई बैठक में शामिल उमा के भाई एवं बड़ागांव नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमृत लोधी ने बताया कि शराब से कई परिवार तबाह हो गए हैं। यह बुराई समाज में फैलती जा रही है। लोग परेशान हैं। ऐसे में सभी की सहमति से शराबंदी का निर्णय लिया गया है। बैठक में घनेंद्र प्रताप सिंह, राम किशोर तिवारी, देशराज लोधी, जगदीश यादव, जानकी प्रसाद नापित सहित अन्य लोग शामिल रहे।
डूंडा गांव टीकमगढ़ जनपद क्षेत्र का हिस्सा है। बसाहट राजशाही दौर में हुई थी। गांव की मुय पहचान यहां पर जन्मीं पूर्व सीएम उमा भारती के कारण बनी है। वर्तमान में करीब 900 परिवार हैं। आबादी 3900 है। रोजगार का मुय जरिया कृषि कार्य है।
Published on:
01 Oct 2024 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
