
bjp mla ko jaan ka khatra
टीकमगढ़..जिला मुख्यालय की एकमात्र नगरपालिका में 8 माह बाद हुई परिषद की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में जिस दौरान प्रस्तावो पर बहस हो रही कि अचानक नगरपालिका में भृत्य के पद पर पदस्थ रहा रामप्रकाश बिलगैंया थैले में पेट्रोल का कुप्पा लेकर पंहुच गया। जैसे ही उसने तेल निकालकर ऊपर उठाया तो वहां मौजूद नगरपालिका कर्मचारियो और बैठक में मौजूद विधायक राकेश गिरी के सुरक्षा गार्डो ने पकड़ लिया। इस दौरान परिषद में मौजूद पार्षदो और कर्मचारियो में हंगामा मच गया।
हंगामा की आशंका के कारण पहले से मौजूद पुलिस जवानो ने बिलगैंया को पकड लिया। कर्मचारी का कहना था कि उसका स्थानांतरण विधायक ने करवाया है। उसे 8 माह से वेतन नही मिली है। वह परेशान होकर आत्महत्या करने आया था।
वही मामले को लेकर टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी का कहना था कि राजनैतिक साजिश के तहत उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया है। उनकी पत्नी लक्ष्मी गिरी नगरपालिका अध्यक्ष है एउनकी बहन कामिनी गिरी जनपद की अध्यक्ष है। उनके विधायक चुने जाने के बाद से ही विरोधी साजिश कर रहे है। मामले को लेकर विधायक गिरी ने देहात थाना जाकर पुलिस को आवेदन देकर रामप्रकाश बिलगैंया पर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया।
दूसरी ओर नगरपालिका सीएमओ हरिहर गंधर्व ने पुलिस को आवेदन दिया है। जिसमें शासकीय कार्य में बाधा पंहुचाने की शिकायत की गई है। मामले को लेकर एसडीओपी सुरेश सेजवार का कहना था कि मामले में विधायक और सीएमओ के आवेदन आए है। पुलिस कर्मचारी पर एफ आईआर दर्ज कर रही है।
थैले में पेट्रोल का कुप्पा लेकर पंहुचा कर्मचारी
नगरपालिका की बैठक के दौरान ही अचानक रामप्रकाश बिलगैंया पंहुचा। बैठक में प्रवेश करते ही उसने थैले से कुप्पा निकाला और ऊपर उठाया,लेकिन वह कुछ कर पाता। इसके पहले ही नगरपालिका कर्मचारी भागीरथ और अन्य लोगो ने उसे दबोच लिया। नगरपालिका में पदस्थ रहे रामप्रकाश ने चिल्लाते हुए विधायक पर स्थानांतरण कराने और परेशान करने की बात कही।
उसका कहना था कि उसे ८ माह की वेतन नही दी गई है। जिसके लिए उसे प्रताडित किया जा रहा है,वह आत्महत्या करने आया है। हंगामा होते देख कार्यालय में मौजूद पुलिस जवान मौके पर पंहुचे और कर्मचारी से पेट्रोल छुडाकर गिरफ्त में ले लिया। इस दौरान यह कयास लगते रहे कि पेट्रोल है या कैरोसीन तेल है।
Published on:
25 Nov 2019 08:49 pm
