15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरीजों को देखकर कमरे में गए डॉक्टर साहब और गोली की आवाज से पसर गया सन्नाटा

गोली की आवाज सुनकर भागकर पहुंचे लोगों ने देखा तो खून से लथपथ हालत में पड़े थे डॉक्टर साहब..

less than 1 minute read
Google source verification
tikamgarh.jpg

टीकमगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक डॉक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना जतारा की है जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ सुरेश शर्मा ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डॉ शर्मा लंबे समय से कैंसर की बीमारी से परेशान थे।

मरीज देखकर अंदर गए और मार ली गोली
घटना शनिवार की दोपहर 2 बजे के आसपास की है। बताया गया है कि डॉक्टर सुरेश शर्मा घर पर मरीजों को देख रहे थे। मरीजों को देखते देखते वो घर के अंदर के कमरे में गए और फिर गोली चलने की आवाज आई तो मरीज भागकर अंदर पहुंचे तो देखा डॉक्टर सुरेश खून से लथपथ हालत में पड़े थे और पास ही राइफल भी पड़ी हुई थी। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। वहीं घटना की जानकारी होने पर उनकी पत्नी शिक्षिका प्रीति शर्मा भी घर पहुंची।

कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे
एफएसएल टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के बाद घटनास्थल को सील कर दिया है। घटना के वक्त वहां मौजूद मरीजों व डॉक्टर सुरेश की पत्नी के बयान लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि डॉ शर्मा लंबे समय से कैंसर बीमारी से परेशान थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बीमारी से परेशान होकर ही उनके द्वारा यह कदम उठाया गया होगा। डॉ शर्मा वर्ष 2008 से क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे।