2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

१७ से होगा आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक महोत्सव

ढोंगा मैदान में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिसके लिए जैन समाज के युवाओं द्वारा घर-घर आमंत्रण के साथ ध्वज और टोपी वितरण की जा रही है।

2 min read
Google source verification
Door-to-door invitation, distribution of Jain flag and cap

Door-to-door invitation, distribution of Jain flag and cap


टीकमगढ़. ढोंगा मैदान में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिसके लिए जैन समाज के युवाओं द्वारा घर-घर आमंत्रण के साथ ध्वज और टोपी वितरण की जा रही है। वहीं मुनि सुधा सागर महाराज का टीकमगढ़ बिहार कार्यक्रम ९ फरवरी के बाद किया जाएगा।
कार्यक्रम के मीडिया संयोजक प्रदीप जैन ने बताया कि टीकमगढ़ शहर में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक महोत्सव 17 फ रवरी से 23 फ रवरी तक होने जा रहा है। आदिनाथ मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव निर्यापक मुनि सुधा सागर, मुनि सागर महाराज, ऐलक गंभीर सागर, छुल्लक 105 धैर्य सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आयोजित होगा। नंदीश्वर जैन नवयुवक मंडल के युवा सदस्य प्रतिदिन शहर में घर-घर जाकर समाज के लोगों को आमंत्रण पत्र जैन ध्वज एवं टोपी वितरण कर रहे हैं। मंगलवार की दोपहर में कार्यक्रम आयोजकों की बैठक आयोजित की गई है। जिस पर महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष जिनेंद्र जैन एवं संयोजक बाबा नायक ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव में चतुर्थ कालीन चर्या का पालन करने वाली आयिका मां विज्ञान मति माताजी अपने संघ के साथ आ रही हैं।
वर्ष 2017 में विज्ञान मति माताजी का पावन वर्षा योग चातुर्मास नंदीश्वर कॉलोनी में संपन्न होगा। उसी समय माता के ससंघ सानिध्य में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ था। 5 साल लगातार नंदीश्वर कमेटी के अथक प्रयास से त्रिकाल चौबीसी आदिनाथ धाम का कार्य चलता रहा, आज त्रिकाल चौबीसी भव्य पंचकल्याणक के लिए तैयार है।
कार्यक्रम के मीडिया संयोजक प्रदीप जैन ने बताया कि त्रिकाल चौबीसी में मुख्य रूप से 95 तीर्थंकरों की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। भूतल पर मूल नायक आदिनाथ भगवान की सवा 13 फ ुट पद्मासन प्रतिमा विराजमान की गई है। उनके दाएं एवं बाऐं तरफ पारसनाथ भगवान की एवं मुनिसुव्रत नाथ भगवान की प्रतिमाएं विराजमान की।


यह तीनों बड़ी प्रतिमाएं 28 जून सन् 2018 को आचार्य विद्यासागर महामुनि राज के समक्ष विराजमान हुई थी। त्रिकाल चौबीसी में 3 काल की 72 प्रतिमाएं विराजमान होंगी। त्रिकाल चौबीसी में 24 बेदिया बनाई गई है। प्रत्येक बेदी पर 3 तीर्थंकरों की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। 20 प्रतिमाएं विदेह क्षेत्र की भी विराजमान होंगी। मुनि संघ के 16 फ रवरी तक नंदीश्वर कॉलोनी में प्रवचन होंगे। प्रतिदिन शाम को 6 बजे से जिज्ञासा समाधान का भी आयोजन किया जाएगा।