7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस थाने में विस्फोट छत उड़ी दीवारों में दरार बाजार में मची भगदड़

मालखाने में रखे डायनामाइट से धमाके की आशंका, धमाके के समय मालखाने के आस-पास कोई मौजूद नहीं था
2 min read
Google source verification
prathvipur.jpg

टीकमगढ़. निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाने के मालखाने (Store room) में सोमवार दोपहर हुए विस्फोट से पूरा शहर थर्रा उठा। आशंका है कि बरामद कर रखी गई डायनामाइट छड़ों (dynamite sticks) और पटाखे के कारण धमाका हुआ। विस्फोट से थाने के स्टोर की छत की शीट उड़ गई और दीवारों में दरार आ गई।

Must See: डॉक्टर को बंधक बनाकर दैनिक भास्कर के रिपोर्टर समेत चार ने मांगे 50 लाख

विस्फोट की आवाज करीब 2 किलोमीटर तक सुनाई दी। करीब 10 मिनट तक थाने के आगे लगने वाले बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस थाने में अफरा तफरी मच गई। विस्फोट से स्टोर रूम भवन की दीवार हुई क्षतिग्रस्त और छत भी उड़ गई। घटना दोपहर की है। इसके बाद लोगों की नजर थाने के पीछे से उठ रहे धुएं पर पड़ी।

Must See: आयकर छापा: भास्कर समूह के बंद पड़े फ्लैट्स पर पड़ताल, दस्तावेज जब्त

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उनका कहना है कि यह विस्फोट इतना भयंकर था कि नजदीक स्थित नगर परिषद कार्यालय सहित आसपास के मकान तक हिल गये। थाना नरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया स्टोर रूम में 2008 से जब्ती सामान रखा है। संभवत: उसी धमाका हुआ है।

Must See: ट्रेन से कटा पति तो खबर सुन फंदे पर झूली पत्नी, दोनों की मौत

एडिशनल एसपी निवाड़ी सुरेन्द्र पाल सिंह डावर ने बताया कि पुलिस थाने में हुए विस्फोट की जांच के लिये एफ एस एल टीम को सूचित करने के साथ ही एसडीओपी पृथ्वीपुर को मामले की जांच के निर्देश दिये गये है। जांच उपरांत ही विस्फोट की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Must See: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 5 दिनों तक एसा ही रहेगा मौसम का हाल