scriptबस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय की सुविधाएं गायब | Patrika News
टीकमगढ़

बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय की सुविधाएं गायब

पंखे, टीवी खराब, गंदगी के बीच बसों के इंतजार में यात्री

टीकमगढ़May 14, 2024 / 11:21 am

akhilesh lodhi

पंखे, टीवी खराब, गंदगी के बीच बसों के इंतजार में यात्री

पंखे, टीवी खराब, गंदगी के बीच बसों के इंतजार में यात्री

पंखे, टीवी खराब, गंदगी के बीच बसों के इंतजार में यात्री

टीकमगढ़. नया बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय सुविधा विहीन पड़ा है। यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं गायब है। प्रतीक्षालय तो बना है, लेकिन उसमें लगे आधे से अधिक पंखे गायब है, कुछ खराब पड़े है। बिजली बोर्ड काले पड़े है और ट्यूब की लाइटों के कांच टूट गए है। वहां के बल्व भी बंद है। मनोरंजन के लिए लगाई गई टीवी शोपीस रखी है। वहीं यात्रियों को गंदगी के बीच बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
जिला मुख्यालय के बस स्टैंड से हर दिन ३०० से अधिक बसों का संचालन होता है। लेकिन यहां यात्रियों के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। प्रतीक्षालय में हमेशा गंदगी फैली रहती है और सामने बसें खड़ी रहती है। प्रतीक्षालय में लगे अधिकांश पंखे गायब और टीवी खराब है और प्रतीक्षालय में गंदगी फैली है। यहां यात्री बैठने से कतराते है। वहीं शाम होते ही शराबियों की आवाजाही हो जाती है। जहां बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं नगरपालिका द्वारा पेयजल के लिए की गई व्यवस्था ध्वस्त है।
यह है पंखों की स्थिति
बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में १५ पंखे लग थे। उसमें चार पंखे दिखाई दे रहे है। तीन पंखे चल रहे थे और एक बंद पड़ा था। ११ पंखों के लिए बिजली की केबल ही दिखाई दे रही है। वहीं दो टीवी के स्थान बने थे। जिसमें एक टीवी रखी थी, जो बंद थी। एक का स्थान बगैर टीवी का था। यात्रियों के लिए १० सीमेंट सीट रखी थी। उनका क्रम अस्त व्यस्त था।
प्रतीक्षालय में मवेशियों का कब्जा
बसों के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों के बीच मवेशियों भी डेरा जमा था। पूरे प्रतीक्षालय में गोबर और कचरा फैला हुआ था। जहां उसकी जगह यात्री पेड़ के नीचे खड़े थे। यात्री मानकुं वर प्रजापति और सरोज प्रजापति ने बताया कि सागर की ओर जाना है। सागर जाने वाली बस के लिए अभी समय है। मैदान में धूप लग रही थी। पंखों की हवा लेने के लिए यात्री प्रतीक्षलय में आ गए है, लेकिन यहां पर परेशानी हो रही है। इसके साथ ही राकेश यादव, महेंद्र यादव ने बताया कि गंदगी के बीच में यात्रियों को बैठना पड़ रहा है। यहां बैठने की व्यवस्था यात्रियों के लिए ठीक नहीं है।
कुंवरपुरा रोड के पास वाले यात्री प्रतीक्षलय पर कब्जा
बिजली कंपनी द्वार के पास यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया था। उसी के सामने दुकाने लग गई है। हाथ ठेला वालों ने यात्री प्रतीक्षालय में अपना सामान रख लिया है। जहां पर यात्रियों ने जाना बंद कर दिया है। बताया गया यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर का चददर हवा से उड़ गया है। धूप और बारिश में इससे कोई सुविधा नहीं मिलती है। अगर जिम्मेदार द्वारा इसका सुधार किया जाए तो यात्रियों को सुविधा मिल सकती है।
यह आमजनों की सुविधाओं के लिए थे। यात्रियों की सुविधाओं का निरीक्षण किया जाएगा। पंखे बंद है तो चालू किए जाएंगे, जहां नहीं है वहां पर नए लगाए जाएंगे। साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही कुंवरपुरा रोड के प्रतीक्षालय का सुधार किया जाएगा।
गीता मांझी, सीएमओ नगरपालिका टीकमगढ़।

Hindi News/ Tikamgarh / बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय की सुविधाएं गायब

ट्रेंडिंग वीडियो