
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 44 जतारा टीकमगढ़ जिले की एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। जतारा सीट पर इस बार 74.87 फीसदी मतदान हुआ है और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता ईवीएम में कैद कर दिया है। इस सीट पर अधिकतर समय तक भाजपा का ही कब्जा रहा है। इस बार जतारा में जनता किसे जीत का आशीर्वाद देती है इस बात का फैसला 3 दिसंबर को काउंडिंग के बाद होगा। वर्तमान में भाजपा के हरीशंकर खटीक यहां से विधायक हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल से समझौते के तहत कांग्रेस की ओर से जतारा विधानसभा सीट से प्रत्याशी नहीं उतारे जाने के कारण हरिशंकर खटीक को बड़ी जीत मिली थी।
बीजेपी के हरिशंकर खटीक v/s कांग्रेस की किरण अहिरवार
एससी वर्ग के लिए आरक्षित जतारा विधानसभा सीट पर साल 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के मौजूदा विधायक हरिशंकर खटीक को एक बार फिर भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने किरण अहिरवार पर भरोसा जताया है। सीट पर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच ही अहम मुकाबला है। सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो यहां पर अहिरवार और बंशकार समाज चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही कुशवाहा और यादव के अलावा कुछ अन्य जातियां भी चुनाव में निर्णायक की भूमिका में होती हैं।
यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : हर चुनाव में विधायक बदल देती है इस सीट की जनता
जतारा विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 21 हजार 67
पुरुष मतदाता- 1 लाख 15 हजार 55
महिला मतदाता- 1 लाख 6 हजार 9
पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत
साल 2018- 71.95%
साल 2013- 70.79%
जतारा सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा प्रत्याशी हरीशंकर खटीक ने 36 हजार 715 मतों से बड़ी जीत हासिल की थी।
साल 2013 - कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अहिरवार ने भाजपा के हरिशंकर खटीक को 233 वोटों से हराया था।
यह भी पढ़ें-mp election 2023 : इस सीट पर आजतक नहीं मिली है कांग्रेस को जीत ?
Updated on:
18 Nov 2023 07:04 pm
Published on:
04 Nov 2023 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
