
MP Election 2023 : निवाड़ी में भाजपा पर गरजे कमलनाथ, शिवराज को बता डाला घोटालों का सरदार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान में अब सिर्फ 6 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में हल्लाबोल रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी भी सत्तावापसी के मार्ग तलाशते हुए पूरी ताकत से मैदान में उतरी हुई है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करने निवाड़ी पंहुचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित कर पृथ्वीपुर के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में जानता से वोट देने की अपील तो कही है, साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कमलनाथ ने शिवराज सरकार घोटालों की सरकार तक कहा है।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब बुंदेलखंड को 8 हज़ार करोड़ रुपए का विकास पैकेज दिया था। जहां प्रदेश में भाजपा सरकार ने उस पैकेज को बुंदेलखंड घोटाला पैकेज बना दिया। उन्होंने कहा शिवराज सिंह घोषणा की मशीन हैं। अबतक वो ढाई हज़ार से अधिक घोषणाएं कर चुके है और वो ये काम अपने डबल स्पीड के इंजन के साथ कर रहे हैं।
शिवराज ने प्रदेश को क्या दिया ? कमलनाथ
कमलनाथ ने आगे कहा कि सीएम शिवराज हर दस महीने में एक लाख युवाओं को रोज़गार देने की बात करते हैं। मैं कहता हूं की जिसकी नौकरी परमानेंट नहीं हैं उन्हीं की परमानेंट कर दें। सीएम शिवराज ने प्रदेश को बलात्कार दिया, घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया और प्रदेश को पीछे पहुंचाया। मैं चाहता हूं कि एक बार फिर कांग्रेस पर आप भरोसा करें और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएं।
Published on:
11 Nov 2023 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
