12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25  हजार का ईनामी अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

8 वर्ष से पुलिस को थी तलाश,ओरछा के पूर्व उपाध्यक्ष पर हत्या सहित कई मामले दर्ज

2 min read
Google source verification
orchha ka neta girftar

orchha ka neta girftar

टीकमगढ़.पर्यटन नगरी ओरछा में नेतागिरी करके हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले २५ हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। प्रदेश के साथ ही उप्र पुलिस को पिछले ८ वर्षो से आरोपी की तलाश थी। खास बात यह है कि निवाडी क्षेत्र में दो-दो हत्याओं को अंजाम देने और उप्र में वसूली करने वाले आरोपी को टीकमगढ़ पुलिस ने ७ माह की घेराबंदी के बाद पकड़ पाया।


सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आरोपी को पेश करते हुए एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि 8 वर्षो से फ रार बदमाश मुकेश पिता बैजनाथ यादव उम्र 42 साल निवासी जसवंतपुरा थाना ओरछा जिला निवाड़ी को उप्र के बांदा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया है।

एसपी सुजानिया ने बताया कि आरोपी 1999 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। 2011 में आरोपी नगर पालिका ओरछा में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुका है । आरोपी मुकेश यादव ने २०११ में ओरछा निवासी लोकेश यादव की नवदुर्गा विसर्जन के समय छोटे से विवाद पर से हत्या कर दी थी ।

उसके बाद से यह लगातार उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के चिरगांव ,बांदा ,दतिया,निवाड़ी जिलों में फ रारी काटता रहा । इस दौरान ही आरोपी ने एक मामले में फरियादी पूर्व सरपंच मुकेश यादव को राजीनामा ना करने पर हत्या करके फ रार हो गया था । इसके अलावा आरोपी वर्ष 2000 में जेल में निरुद्ध था ।

इस दौरान पेशी पर न्यायालय ले जाते समय आरोपी पुलिस पर अपने साथियों से हमला करवाकर फ रार हो गया था । जिस पर थाना पृथ्वीपुर में मामला दर्ज है। कोतवाली टीकमगढ़ को आरोपी मुकेश यादव की अपहरण के मामले में तलाश थी। आरोपी के विरुद्ध पृथ्वीपुर, थरेट जिला दतिया, निवाड़ी ,ओरछा में 12 से अधिक मामलों में हत्या, लूट , हत्या के प्रयास और आम्र्स एक्ट के तहत मामले दर्ज है ।

प्रेमिका को देता था रकम
एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि यह भी पता चला है कि इसकी पत्नी एवं बच्चे चिरगांव में रहते हैं । जहां यह आता जाता रहता था । इसकी एक प्रेमिका जिसे यह बांदा जिला में रखे हुए था । उसे पार्लर का धंधा खुलवाएं था । जिसके लिए वह लोगों से मासिक वसूली करता था । उन रुपयों को अपनी प्रेमिका को दे देता था ।

टीम को मिलेगा इनाम
एसपी सुजानिया का कहना था कि आरोपी को पकडने वाली टीम में उप निरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, उपनिरीक्षक आनंद सिंह परिहार आरक्षक सतीश शर्मा ,फूलचंद तिवारी , कपिल शर्मा ,मुकेश ,प्रशांत ,कैलाश विश्वकर्मा , राहुल ,भूपेंद्र के साथ ही आरोपी को पकडने में सायबर सेल से नजर रखने वाले रहमान खान को आरोपी पर घोषित इनाम दिया जाएगा।

इन सवालो के जबाब तलाशेगी पुलिस
शातिर अपराधी मुकेश यादव को लेकर पुलिस के पास कई अनसुलझे सवाल है। आरोपी जिस मोबाइल नंबर पर ट्रेस करके पकडा गया ,उस पर ओरछा क्षेत्र के साथ ही अन्य स्थानो से कौन -कौन लोग उसके संपर्क में रहकर उसकी मदद करते थे । इसका रिकॉर्ड पुलिस खंगालकर कार्रवाई कर सकती है।

आरोपी को आखिर कौन से राजनैतिक लोगों से संबंधो के चलते संरक्षण मिल रहा था। पुलिस को यह भी जानकारी करना होगी कि ओरछा में कोई कानून का जानकार अपराधी की मदद कर रहा था ।