1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनसनीखेज : पापा की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने मां के सीने में दागी गोली, देखें वीडियो

नाबालिग है आरोपी बेटा..पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई....

2 min read
Google source verification
tikamgarh.jpg

टीकमगढ़. टीकमगढ़ से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है यहां एक युवक ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग भागकर घर में पहुंचे तो देखा कि युवक बंदूक लिए खड़ा था और सामने उसकी मां की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है जो कि नाबालिग है।

पिता की बंदूक से मारी मां को गोली
नाबालिग बेटे के द्वारा मां को गोली मारे जाने की ये सनसनीखेज वारदात टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के भगत नगर की है जहां रहने वाले रमेश रजक के घर की है। रमेश रजक गार्ड हैं और उनके पास लाइसेंसी बंदूक भी है। इसी बंदूक से उनके 16 साल के बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि खेती किसानी के काम से रमेश रजक मंगलवार को अपने गांव गए हुए थे। नाबालिग बेटा व मां घर पर अकेले थे इसी दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और नाबालिग बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाकर मां के सीने में गोली दाग दी जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई।

देखें वीडियो-

'मां मुझसे प्यार नहीं करती'
दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपड़ोस के लोग भागकर रमेश रजक के घर पर पहुंचे तो देखा कि नाबालिग बेटा बंदूक लिए खड़ा था और उसकी मां की लाश सामने पड़ी थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया है कि मां उससे प्यार नहीं करती थी इसलिए उसने मां की गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है।

देखें वीडियो-

Story Loader