
shriram raja mandir orchha(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Shriram Raja Mandir Orchha: श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते चार वर्ष में पहुंचे श्रद्धालुओं में से 15 लाख से ज्यादा ने ऑनलाइन भुगतान कर सेवाओं का लाभ लिया। इससे मंदिर को 14.39 करोड़ रुपए की आय हुई। दानपात्र में आने वाली राशि अलग है। वर्ष 2021 में मंदिर की सेवाओं को ऑनलाइन किया गया था।
एनआइसी विभाग के डीआइओ अविनाश पाठक के अनुसार 1 अगस्त 2024 से 1 अगस्त 2025 तक 4 लाख 445 लोगों ने ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लिया। इससे 4.29 करोड़ से ज्यादा की सेवा हुई है। 1 अगस्त 2021 से 1 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन सेवा लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख 875 है। सेवाओं से 14.39 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि श्रीराम राजा लोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और मंदिर की आय भी।
Published on:
06 Aug 2025 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
