24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात को सड़क पर अचानक दिखाई दिया 6 फीट का मगरमच्छ, मच गया हड़कंप

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण अब सड़कों पर मगरमच्छ दिखाई देने लगे हैं। गांव में बारिश होते ही मगरमच्छ दिखाई दिया है। जानकारी के मुताबिक बीती रात थाना मोहनगढ़ क्षेत्र के ग्राम हसगोरा गांव में देर रात मगरमच्छ आ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
magar.jpg

crocodile

मगरमच्छ की जानकारी गांव के लोगों ने मोहनगढ़ पुलिस को दी। मौके पर ही डायल 100 पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। पुलिस और वन विभाग के हर्ष मिश्रा ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को रात में पकड़ लिया हैं। उसे एक स्थान पर बांध दिया हैं। इस दौरान थाना मोहनगढ़ एस आई जीतेन्द्र, जुगल यादव, प्रधान आरक्षक सनील शर्मा, प्रधान आरक्षक रतिराम, हंड्रेड डायल चालक जाहर यादव की अहम भूमिका रही।

गांव में छाई दहशत

देर रात गांव में अचानक से मगरमच्छ निकलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अचानक से दहशत फैल गई। हालांकि तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना देने के कारण किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इससे पहले भी एमपी के शिवपुरी जिले में फिजिकल कॉलेज के पास एक 6 फीट का मगरमच्छ निकला था। मगरमच्छ के निकल आने से फिजिकल क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले लोगों ने मगरमच्छ की सूचना पुलिस और वन विभाग के अमले को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे पकड़ा।

झील से आ जाते हैं मगरमच्छ

बताया जाता है कि शहर के पास में ही माधव राष्ट्रीय उद्यान की सीमा लगी हुई है। इस राष्ट्रीय उद्यान में सांख्यसागर झील है। जिसमें बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। इस झील में करीब 200 से ज्यादा मगरमच्छ हैं। इस सांख्यसागर झील से शिवपुरी शहर के नाले लगे हुए हैं। इन्हीं नालों के सहारे मगरमच्छ शहर में घुस आते हैं। पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि लगातार शिवपुरी शहर की रिहायशी बस्तियों में मगरमच्छ निकल रहे हैं। सांख्यसागर झील झील में लगातार बढ़ती मगरमच्छों की संख्या भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।