
Supervisor and project officer are on strike for demands
टीकमगढ़. टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले की १७७८ आंगनबाडिय़ों की मॉनिटरिंग करने के लिए ८ परियोजना अधिकारी और ५९ सुपरवाइजर को तैनात किया गया है, लेकिन वह १५ मार्च से मांगों को लेकर हड़ताल पर है। जिसके कारण आंगनबाडिय़ों को दी जाने वाली योजनाओं की मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है। जहां सीएम हेल्पलाइन के साथ अन्य योजना प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
दोनों जिलों में संयुक्त मोर्चा आइसीडीएस परियोजना अधिकारी संघ और पर्यवेक्षक कल्याण संघ यूनियन द्वारा २५ वर्षो से लंंबित ग्रेड पे, पदोन्नति, डीडीओ के साथ अन्य मांर्गों का निराकरण करने के लिए लगातार आवेदन और सामूहिक ज्ञापन दे चुके है। उसके बाद भी मांगे स्वीकार नहीं की जा रही है। जिसके कारण १५ मार्च से परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजरों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसमें मुख्य मंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन भी दे चुके है।
प्रभावित हो रही योजना
टीकमगढ़ जिले में १२९४ आंगनबाड़ी केंद्र है। केंद्रों पर १०६६२ गर्भवती महिलाएं, १०८५७ धात्री महिलाएं, ० से ३ वर्ष तक के ५८७७१ बच्चें और ३ से ६ वर्ष तक के ५८११७ बच्चों के लिए ४४ सुपरवाइजर और १५ परियोजना अधिकारी नियुक्त है। मैदान में तैनात कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। जिसके कारण बच्चों और महिलाओं को महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
नहीं हो पा रही आंगनबाडिय़ों की मॉनिटरिंग
संयुक्त मोर्चा आइसीडीएस परियोजना अधिकारी संघ और पर्यवेक्षक कल्याण संघ यूनियन के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बने है। जिसके कारण आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है। यहां तक केंद्रों पर बच्चों को जाने वाला नास्ता और भोजन में गडबड़ी आने लगा है। इसके साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाओं को केंद्र और प्रदेश की योजनाएं नहीं मिल पा रही है।
फैक्ट फाइल
१२९४- टीकमगढ़ जिले में आंगनबाड़ी केंद्र
४८५- निवाड़ी़ जिले में आंगनबाड़ी केंद्र
०६- टीकमगढ़ जिले में परियोजना अधिकारी
०२- निवाड़ी जिले में परियोजना अधिकारी
४४- टीकमगढ़ जिले में सुपरवाइजर
१५- निवाड़ी जिले में सुपरवाइजर
१०६६२- टीकमगढ़ जिले में गभवर्ती महिलाएं
१०८५७- टीकमगढ़ जिले में छात्री महिलाएं
५८७७१- टीकमगढ़ जिले में ० से ३ वर्ष तक के बच्चे
५८११७- टीकमगढ़ जिले में ३ से ६ वर्ष तक के बच्चे
१४००- कुपोषित बच्चे
२८६ - अति कुपोषित बच्चे
इनका कहना
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हड़ताल पर नहीं है। प्राथमिक स्तर की सभी योजनाओं का कार्य किया जा रहा है। लाडली लक्ष्मी योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, लाडली बहना योजना के साथ अन्य कार्यों को किया जा रहा है।
संगीता श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, टीकमगढ़।
विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल परियोजना और सुरपरवाइर की चल रही है। ग्रेड पे ३६०० की जगह ४२०० किया जाए। हड़ताल पर रहने से आंगनबाडिय़ों में दी जाने वाली योजनाओं की मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है। जिसके कारण सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का बढऩा, पीएम मातृत्व वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना के साथ अन्य योजनाओं के फार्म स्वीकृत नहीं हो पा रहे है। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल पर रहेंगे।
प्रदीप मिश्रा, जिला अध्यक्ष परियोजना संघ टीकमगढ़।
Published on:
27 Mar 2023 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
