
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 43 टीकमगढ़ सीट पर इस बार 77.03 फीसदी मतदान हुआ है। टीकमगढ़ सीट पर पिछली बार के मुकाबले करीब 2 फीसदी मतदान अधिक हुआ है ऐसे में यहां प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। जनता ने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है जिसका फैसला 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद होगा। टीकमगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह और भाजपा के राकेश गिरी के बीच अहम मुकाबला है। हालांकि टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव का पार्टी से इस्तीफा देना टीकमगढ़ में कुछ बड़ा उलटफेर करा सकता है।
भाजपा के राकेश गिरी v/s कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह
टीकमगढ़ विधानसभा सीट पर एक बार फिर मुख्य मुकाबला भाजपा के मौजूदा विधायक राकेश गिरी और कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह के बीच है। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में भी इन दोनों ही नेताओं के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था जिसमें भाजपा के राकेश गिरी ने कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह को 4 हजार 175 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर से दोनों आमने-सामने हैं तो देखना ये है कि कौन किस पर भारी पड़ेगा ।
टीकमगढ़ विधानसभा
टीकमगढ़ विधानसभा में 2 लाख 25 हजार 615 मतदाता हैं जो इस बार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1 लाख 17 हजार 530 पुरुष और 1 लाख 8 हजार 62 महिला शामिल हैं। टीकमगढ़ सीट से ही भाजपा से पूर्व विधायक रहे केके श्रीवास्तव भी इस बार टिकट के दावेदार थे लेकिन जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने बगावत कर दी। पूर्व विधायक की बगावत इलेक्शन पर क्या असर डालती है ये देखना भी दिलचस्प होगा।
पिछले दो चुनावों का मतदान प्रतिशत
साल 2018- 75.06%
साल 2013- 72.65%
टीकमगढ़ सीट का इतिहास
साल 2018 - भाजपा के राकेश गिरी ने कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह को 4 हजार 175 वोटों से हराया।
साल 2013 - भाजपा के केके श्रीवास्तव ने कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह को 16 हजार 889 वोटों से हराया।
साल 2008 - कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह ने भारतीय जनशक्ति पार्टी की उम्मीदवार उमा भारती को 9 हजार 828 वोटों से चुनाव हराया था।
Updated on:
18 Nov 2023 04:00 pm
Published on:
28 Oct 2023 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
