8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

सांठगांठ कर कम दाम पर मूंगफली खरीद रहे व्यापारी

पृथ्वीपुर. इस बार जिले में मूंगफली की बंपर पैदावार हुई तो अब किसानों को उसके सही दाम नहीं मिल रहे है। किसानों के पास भंडारन की व्यवस्था न होने से वह तत्काल इसे बेचने को मजबूर है तो व्यापारी किसानों की इस मजबूरी का फायदा उठाते दिखाई दे रहे है। सांठगांठ कर मूंगफली कम दाम पर खरीदने से नाराज किसानों ने बुधवार को मंडी के बाहर जाम लगा दिया।

2 min read
Google source verification
मंडी में आई मूंगफली।

मंडी में आई मूंगफली।

नाराज किसानों ने लगाया जाम, आधा घंटे तक बाधित रहा आवागमन

पृथ्वीपुर. इस बार जिले में मूंगफली की बंपर पैदावार हुई तो अब किसानों को उसके सही दाम नहीं मिल रहे है। किसानों के पास भंडारन की व्यवस्था न होने से वह तत्काल इसे बेचने को मजबूर है तो व्यापारी किसानों की इस मजबूरी का फायदा उठाते दिखाई दे रहे है। सांठगांठ कर मूंगफली कम दाम पर खरीदने से नाराज किसानों ने बुधवार को मंडी के बाहर जाम लगा दिया। साथ ही उन्होंने व्यापारियों पर आरोप लगाए है।

इन दिनों मंडी में मूंगफली की जमकर आवक हो रही है। ऐसे में बुधवार को भी बड़ी संख्या में किसान अपनी मूंगफली लेकर मंडी पहुंचे। यहां पर किसानों के पहुंचने पर व्यापारियों ने 2500 से बोरी शुरू की और 3 हजार रुपए ङ्क्षक्वटल के ऊपर नहीं गए। ऐसे में नाराज किसानों ने निवाड़ी-पृथ्वीपुर मैन मार्ग पर जाम लगा दिया। नाराज किसान राजू ढीमर, मोती कुशवाहा, रामदयाल विश्वकर्मा, प्रहलाद कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा, रामरतन यादव, मनोज अहिरवार का कहना था कि रबी सीजन का समय आ गया है और उसकी तैयारी के लिए मूंगफली बेचने की मजबूरी है। ऐसे में व्यापारी उनका फायदा उठा रहे है। यहां पर व्यापारी सांठगांठ कर सस्ती कीमत पर मूंगफली खरीदने के लिए कम बोली लगा रहे है। यह पूरा काम मिलीभगत से चल रहा है। यहां पर कोई भी व्यापारी 2500 से 3 हजार रुपए तक की ही बोली लगा रहे है। किसानों का कहना था कि यही मूंगफली यूपी के झांसी, बरूआसागर और जिले की निवाड़ी मंडी में 4 से 5 हजार रुपए ङ्क्षक्वटल बिक रही है। उनका कहना था कि यहां पर सांठगांठ कर एक-एक व्यापारी किसानों के एक-एक ढेर को खरीद रहा है। मंडी प्रबंधन भी यहां पर उपज की बोली लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहा है। ऐसे में व्यापारी किसानों के साथ छल कर रहे है। किसानों का आरोप था कि मंडी प्रबंधन और व्यापारियों की सांठगांठ से किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों के द्वारा लगाए गए जाम से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस की समझाइश के बाद किसान माने तो जाम खोला। इसके बाद कुछ देर तक मंडी प्रबंधन भी सक्रिय रहा और मूंगफली की बोली लगाई गई।