
central state minister virendra kumar khatik in tikamgarh
टीकमगढ़/ओरछा. केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री वीरेंद्र खटीक मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ओरछा पहुंचकर भगवान रामराजा सरकार के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने अपने महिला बाल विकास की योजनाओं पर जोर दिया और कहा कि अब विजिलेंस के माध्यम से आंगनबाडि़यों पर नजर रखी जाएगी। बच्चों का हक बच्चों तक पहुंचे इसमें किसी भी तरह का गोलमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दर्शन करने के उपरांत केंद्रीय मंत्री उमा भारती के केन बेतवा लिंक परियोजना में मप्र के मंत्रियों के सहयोग न मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए जहां भी, जो भी करने की आवश्यकता होगी सहयोग दिया जाएगा। बुंदेलखंड के सूखा ओर पलायन पर उन्होंने कहा कि चाहे सूखा हो या अतिवर्षा भारतीय जनता पार्टी हमेशा से किसानों की मदद के लिए आगे आई है। अब सरकार इन समस्याओं के स्थाई निदान की दिशा में भी कदम उठा रही है । केन बेतवा लिंक परियोजना समेत विभिन्न नदियों को जोडऩे का काम किया जा रहा है।
उन्होंने भगवान से प्रदेश एवं देश की उन्नति की कामना की। साथ ही मंत्री बनकर इस क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन लोगों को दिया। इस दौरान युवा भाजपा नेता अमित राय के निवास पर उनका स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री के साथ निवाड़ी विधायक अनिल जैन, टीकमगढ़ विधायक केके श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय यादव, अखिलेश अयाची, प्रमोद तिवारी, अवधेश राठौर, महेश केवट, प्रदीप राय, विवेक तोमर, नीरज कड़ा, प्रमोद परिहार सहित कई लोग मौजूद रहे। बाजार में मंत्री के काफिले के स्वागत के दौरान भाजपा युवा नेता ब्रजेंद्र राय के जेब से 25 हजार और सोनू खान की जेब से 70 हजार रुपए गायब हो गए। इस काम को किसी जेबकतरे ने अंजाम दिया। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
08 Sept 2017 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
