
musician ilaiyaraja
संगीत जगत के 'सरताज' इलैयाराजा सहित कई और दिग्गज हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 2018 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। इलैयाराजा के अलावा हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन और 41 अन्य जानी-मानी हस्तियों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस बार 85 लोगों को पद्म अवार्ड हासिल होगा। 3 लोगों को पद्म विभूषण, 9 लोगों को पद्म भूषण और 73 लोगों को पद्म श्री से नवाजा गया है।
आर. बाल्की ने जताई खुशी :
बॉलीवुड फिल्मकार आर.बाल्की ने दक्षिण भारतीय फिल्म संगीतकार इलैयाराजा के सम्मानित होने पर खुशी जाहिर की है। ‘चीनी कम’, ‘की एंड का’ और ‘शमिताभ’ जैसी फिल्मों में इलैयाराजा के साथ काम कर चुके आर. बाल्की ने कहा, “मुझे लगता है कि उनकी प्रतिभा के प्रति हमारा सम्मान दिखाने के लिए भारत रत्न भी बहुत कम है। मेरी नजर में, वह सिर्फ एक अद्भुत संगीतकार ही नहीं हैं, वह खुद ही संगीत हैं। यह समाचार मिलने के बाद हमारी बात हुई। मैं बहुत खुश हूं।”
यह भी हुए पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित:
कला के क्षेत्र में तमिलनाडु के इलैयाराजा को पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं महाराष्ट्र के गुलाम मुस्तफा खान को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए व साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में केरल के परमेश्वरन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
धोनी को मिला पद्म भूषण:
पद्म भूषण सम्मान के नौ लोगों में पंकज आडवाणी को खेल के क्षेत्र में, महेन्द्र सिंह धोनी को क्रिकेट में योगदान के लिए, केरल के फिलीपोज मार क्रिसोटम को, पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में रूस के अलेक्जेंडर कदाकिन को पद्म भूषण सम्मान मिला है। वहीं पुरातत्व के क्षेत्र में तमिलनाडु के रामचंद्रन नागास्वामी, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में वेद प्रकाश नंदा को पद्मभूषण सम्मान दिया गया है। पेंटिंग के क्षेत्र में लक्ष्मण राय, कला व संगीतद के लिए बिहार की शारदा सिन्हा और अरविंद पारिख को पद्म भूषण सम्मान हासिल हुआ।
पद्मश्री पाने वालों की लिस्ट :
पद्म श्री पाने वालों की लिस्ट में यूपी के लोककलाकार मोहन स्वरूप भाटिया, साहित्य व शिक्षा के लिए झारखंड के दिगंबर हंसदा व यूपी के अनवर जलालपुरी को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में शामिल हैं। वहीं यूपी के ही भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी को साहित्य, बिहार के मानस बिहारी वर्मा को विज्ञान के लिए व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्म पुरुस्कार से नवाजा गया है।
विदेशियों के नाम भी शामिल:
नेपाल, अमेरिका, यूएस, रूस, जापान, सऊदी अरब, तजाकिस्तान के लोगों को भी सम्मान से नवाजा गया है। पिछले साल 89 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए थे। आजादी के बाद से पिछले साल तक कुल 4417 हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जा चुके हैं।
अंजान चेहरों को भी मिली पहचान:
इस साल पहली बार सरकार ने गुमनाम चेहरों को सम्मानित किया। पद्म श्री पुरुस्कार पाने वालों में अरविंद गुप्ता-साहित्य और शिक्षा (महाराष्ट्र), भज्जू श्याम-कला(पेंटिंग) मध्यप्रदेश, लक्ष्मी कुट्टी-औषधि(सर्प दंश) केरल, सुशांशु बिस्वास-समाज सेवा(पश्चिम बंगाल), एमआर राजगोपाल-औषधि(केरल), मुरलीकांत पेटेकर-खेल, महाराष्ट्र, सुलागट्टी नरसम्मा-औषधि (कर्नाटक), विजय लक्ष्मी नवनीतिकृष्णन-साहित्य और शिक्षा-महाराष्ट्र, सुभासिनी मिस्त्री-समाज सेवा, पश्चिम बंगाल, राजगोपालन वासुदेवन-विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश के अनवर जलालपुरी साहित्य व शिक्षा के लिए शामिल हैं। चिकित्सा मसीहा के रूप में फेमस केरल के एम आर राजगोपाल को भी सम्मान हासिल हुआ।
Published on:
20 Mar 2018 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
