
Abhinav Singh Death
Abhinav Singh Death: मशहूर रैपर अभिनव सिंह ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली। वो ओडिशा के रहने वाले थे। वो रैपर्स की दुनिया में धीरे-धीरे नाम कमा रहे थे। उनके निधन ने उनके परिवार, दोस्तों और संगीत जगत को शोक में डुबो दिया। अभिनव सिंह का निधन संगीत और रैप कम्युनिटी के लिए एक बड़ी क्षति है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु में अभिनव सिंह का शव उनके आवास पर पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत्यु के कारणों को स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक किसी सुसाइड नोट या अन्य सुराग की जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं दूसरी तरफ अभिनव के परिवारवालों ने अपनी कंप्लेंट में कहा है कि रैपर ने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के चलते ये कदम उठाया। मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रैपर शहर में एक निजी कंपनी में काम करता था।
उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ओडिशा भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। अभिनव के पिता बिजय नंदा सिंह ने शिकायत में 8 से 10 लोगों के नाम लिए हैं और सही ढंग से जांच की मांग की है। परिवार ने ये भी आरोप लगाया है कि अभिनव को उसके पिता से मानसिक प्रताड़ना भी मिली है।
अभिनव सिंह ने ओडिशा के रैप कम्युनिटी में अपनी एक पहचान बनाई थी। उनकी रचनाएं स्थानीय जीवन, संघर्ष और सच्चाई पर आधारित होती थीं। वो विशेष रूप से अपनी सच्ची कविताओं के लिए जाने जाते थे, जो युवा पीढ़ी में काफी लोकप्रिय हुई थीं।
आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Published on:
13 Feb 2025 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
