
Michio Mamiya Death: जापान के प्रतिष्ठित स्टूडियो घिबली के महान संगीतकार मिशियो ममिया का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कई मशहूर एनीमे फिल्मों में संगीत दिया, जो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। उनके निधन की खबर से फिल्म और एनीमे जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिशियो ममिया का जन्म जापान में हुआ था और उन्होंने बचपन से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने स्टूडियो घिबली के मशहूर डायरेक्टर हायाओ मियाज़ाकी के साथ मिलकर कई बेहतरीन फिल्मों में संगीत दिया। उनकी धुनों ने फिल्मों को न केवल लोकप्रिय बनाया बल्कि दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी।
मिशियो ममिया ने कई हिट एनीमे फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था। इनमें स्पिरिटेड अवे ,माय नेबर टोटोरो ,हाउल्स मूविंग कैसल ,प्रिंसेस मोनोनोके, ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज़, जैसी एनीमे सीरीज के नाम शामिल हैं। उनके म्यूजिक एल्बम और लाइव परफॉर्मेंस भी दुनियाभर बड़ी चाव से से देखे और सुने जाते थे।
मिशियो ममिया के निधन की खबर से पूरी एनीमे इंडस्ट्री और उनके फैंस दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके फैंस उनकी धुनों को याद कर रहे हैं और उनके योगदान को सलाम कर रहे हैं। स्टूडियो घिबली ने एक बयान जारी करते हुए कहा-"मिशियो ममिया का संगीत हमारी आत्मा का हिस्सा है। उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका निधन पिछले साल 11 दिसंबर, 2024 को निमोनिया के कारण दुखद निधन हो गया। वो 95 वर्ष के थे। मगर उनके निधन की खबर अब दुनियाभर में रिपोर्ट की जा रही है। हाल ही में हुए 2025 Annie Awards में जब उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, तब ये खबर दुनियाभर के सामने आई।
Updated on:
12 Feb 2025 09:44 am
Published on:
12 Feb 2025 09:44 am
