12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वो पागल वैज्ञानिक है’ बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को लेकर दिया बयान, दिखा दोनों का भाईचारा

Qazi touqeer Arijit Singh: बिग बॉस 20 के ताजा एपिसोड में काजी तौकीर ने सिंगर अरिजीत सिंह को ‘पागल वैज्ञानिक' कहा। जब बाकी कंटेस्टेंट ने उन्हें कहा कि वह नेशनल टीवी पर क्या बोल रहे हैं? तो उन्होंने अपनी दोस्ती के बारे में बताया।
2 min read
Google source verification
Qazi touqeer says Arijit Singh is Mad Scientist in bigg boss 20

काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के लिए गाया गाना (Photo Source- Instagram/arijitsingh)

Qazi touqeer On Arijit Singh is Mad Scientist: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए एक हफ्ता हो चुका है। ऐसे में दिन पर दिन कंटेस्टेंट का व्यवहार और उनकी दरियादिली सामने आ रही है। वहीं, बीता शनिवार भी बेहद भावुक और शानदार रहा। शो के चर्चित प्रतियोगी और सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने अपने 20 साल पुराने दोस्त और देश के दिग्गज प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की जमकर तारीफ की और उन्हें 'सनकी वैज्ञानिक' कह डाला।

काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को क्यों कहा पागल वैज्ञानिक?

बिग बॉस 20 के घर में अमन गांधी (Aman Gandhi) से बातचीत के दौरान जब संगीत और जुनून पर चर्चा छिड़ी, तो काजी तौकीर खुद को रोक नहीं पाए और अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल बांध दिए।

काजी ने बेबाकी के साथ कहा, "अगर मैं पागल हूं ना, तो वो पागलपन का बाप है! वो बिल्कुल अलग लेवल का बंदा है, संगीत का एक सनकी वैज्ञानिक (Mad Scientist) है।"

जब अमन गांधी ने काजी को याद दिलाया कि वह नेशनल टेलीविजन पर यह सब बोल रहे हैं, तो काजी ने मुस्कुराते हुए कहा कि अरिजीत को इन सब बातों की कोई परवाह नहीं है, वह अपनी ही धुन में रहने वाले इंसान हैं। इसके बाद काजी ने कैमरे के सामने अरिजीत को फ्लाइंग किस देते हुए कहा- "लव यू भाई!"

काजी ने गाया 'तुम ही हो' गाना

बाद में घर के अन्य सदस्यों के साथ अरिजीत के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए काजी ने माना कि अरिजीत के लिए उनका सम्मान शब्दों से बिल्कुल अलग है। इसके बाद उन्होंने बेहद सुरीले अंदाज में 'तुम ही हो' गाना गुनगुनाया, जिससे घर का माहौल संगीतमय हो गया।

दिलचस्प बात यह है कि काजी का यह वीडियो टेलीकास्ट होने से ठीक पहले अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर फैंस को चौंका दिया था। अरिजीत ने ट्वीट किया था, "मुझे अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा क्योंकि वहां हमारा रॉकस्टार काजी है।"

अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की है पुरानी दोस्ती

अरिजीत और काजी तौकीर की दोस्ती साल 2005 के मशहूर म्यूजिक रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' के दिनों से है। पिछले 20 सालों में भले ही दोनों के करियर के रास्ते अलग रहे हों, लेकिन उनकी बॉन्डिंग आज भी बेहद मजबूत है। हाल ही में काजी को अरिजीत के गृहनगर जियागंज में उनके साथ स्कूटी पर घूमते और अरिजीत की क्रिकेट एकेडमी का दौरा करते देखा गया था। काजी ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में दोनों फैंस के लिए "कुछ अलग और मजेदार" म्यूजिक प्रोजेक्ट ला सकते हैं।