11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव की लड़ाई में कूद पड़े करण कुंद्रा, बोले- पूरे हिंदुस्तान में पहुंचा मेरे घर का क्लेश

Karan Kundrra On Tejasswi-Elvish Yadav Fight: करण कुंद्रा हाल ही में 'प्लेग्राउंड सीजन 5' में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के बीच की फाइट पर जोक मारते हुए नजर आए।
2 min read
Google source verification
Karan Kundrra On Tejasswi-Elvish Yadav Fight

तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव (फोटो सोर्स- insstagram/mxplayer)

Karan Kundrra On Tejasswi-Elvish Yadav Fight: रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' का ग्रैंड फिनाले अब खास होने वाला है। शो के फिनाले में टीवी एक्टर और होस्ट करण कुंद्रा स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। फिनाले से पहले सामने आए एक वीडियो में करण कुंद्रा शो के मेंटर्स एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के बीच हुए विवाद पर मजाकिया अंदाज में बात करते दिखाई दे रहे हैं। करण ने दोनों को लेकर ऐसी बात कही, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

'प्लेग्राउंड सीजन 5' में पहुंचे करण कुंद्रा

दरअसल, 'प्लेग्राउंड सीजन 5' के सेट से एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के बीच बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों किसी मुद्दे पर तीखी बहस करते नजर आए। बताया गया कि एल्विश अपनी टीम के सदस्यों के प्रदर्शन को लेकर बात कर रहे थे, तभी तेजस्वी ने उन्हें बीच में टोका। इसी दौरान बातचीत काफी गर्म हो गई और एल्विश ने तेजस्वी से आपत्तिजनक भाषा में बात की। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी सफाई दी। उन्होंने तेजस्वी पर सेट से विवादित वीडियो बाहर लाने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा करके उन्हें गलत दिखाने की कोशिश की गई। दोनों के बीच पहले भी दोस्ताना रिश्ता देखने को मिला है। दोनों को 'लाफ्टर शेफ्स' में भी साथ देखा जा चुका है, इसलिए इस विवाद ने उनके फैंस का भी ध्यान खींचा।

अब करण कुंद्रा ने इसी विवाद को अपने खास मजाकिया अंदाज में लिया है। वायरल हो रहे प्रोमो में करण ने एल्विश को अपना छोटा भाई और तेजस्वी को अपनी छोटी मंगेतर बताते हुए कहा कि दोनों ने उनके घर के झगड़े को पूरे हिंदुस्तान तक पहुंचा दिया है। करण का यह अंदाज सुनकर साफ है कि वह पूरे मामले को गंभीर बहस की जगह हल्के-फुल्के मजाक में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश के रिएक्शन पर एल्विश की टिप्पणी

इसके बाद करण ने तेजस्वी के रिएक्शन को लेकर भी मजेदार टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी इसलिए हैरान नहीं थीं कि एल्विश ने उन्हें गाली दी, बल्कि उन्हें इस बात पर हैरानी हुई कि एल्विश ने एक साथ इतनी सारी अंग्रेजी कैसे बोल दी।

करण यहीं नहीं रुके। उन्होंने मजाक में तेजस्वी की अंग्रेजी को लेकर भी चुटकी ली और कहा कि उनके सामने जो भी अंग्रेजी में बात करता है, तेजस्वी उससे बहस करने लगती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'प्लेग्राउंड' के ग्रैंड फिनाले में करण कुंद्रा की यह मजेदार टिप्पणी एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश किस अंदाज में लेते हैं। फिलहाल दोनों के विवाद के बीच करण का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।